नगर निगम चुनाव के तहत इंदौर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। महापौर पद के लिए 19 और पार्षद पद के 341 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के संजय शुक्ला के बीच है।
विज्ञापन
1 of 9
अपनी पत्नी जूही के साथ वोट डालने पहुंचे पुष्यमित्र भार्गव
- फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव के तहत इंदौर में बुधवार सुबह से मतदान शुरू हुआ। उत्साह से मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने भी उत्साह से मतदान किया। मौसम भी खुला रहा और किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ। मंगलवार को बारिश के कारण जिन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बाधित हुई थी वहां मतदान केंद्रों को बदला गया।
इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह 7.30 बजे जूनी इंदौर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के दर्शन किए। वे अपनी पत्नी जूही और परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद भार्गव ने रणजीत हनुमान के दर्शन किए और करीब 9.45 बजे मतदान किया। पुष्यमित्र भार्गव ने मतदान केंद्र क्रमांक 2155, एमविन पब्लिक स्कूल क्र. 1 सुदामा नगर सेक्टर ई में पत्नी जूही के साथ वोट डाला। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे बाणगंगा शासकीय विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मंत्री तुलसी सिलावट ने परिवार के साथ सुबह 8 बजे मतदान किया।
विज्ञापन
2 of 9
वोटिंग के दिन भागदौड़ के चलते प्यास बुझाते संजय शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर के कई वार्ड में ईवीएम मशीन खऱाब हुई जिस कारण मतदान लगभग आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वार्ड 17 के बूथ क्रमांक 471, वार्ड 80 के बूथ क्रमांक 2090 में मशीन खराब होने से मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। चंदन नगर वार्ड 2 भाग 13 में एक मशीन में खराबी आने से वोट डालने में देरी हुई। सुदामा नगर में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत की। सुदामा नगर के रहने वाले महेंद्र शर्मा ने कहा वे यहां 30 साल से निवास कर रहे हैं। ग्लोबल हाइट्स में मतदान केंद्र में मतदान करते थे। इस बार पत्नी का तो वोटिंग लिस्ट में नाम है, लेकिन मेरा नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं है। मतदान केंद्र में कह रहे हैं दूसरे पोलिंग बूथ पर जाकर देखा, शायद वहां नाम हो। सुबह से 7 से 8 लोगों के साथ ऐसा हो चुका है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने सपरिवार मतदान किया। उन्होंने कहा कि इंदौर मप्र का सबसे बड़ा शहर है। प्रदेश के सभी 16 नगर निगम चुनाव में वोटर का रुझान भाजपा की ओर है। भाजपा का लक्ष्य है प्रगति और उन्नति है। स्वच्छता में इंदौर का डंका देश में भाजपा के कारण बजा है। इंदौर फिर से इतिहास रचने जा रहा है। भाजपा का इंदौर महापौर प्रत्याशी प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा। भाजपा के महापौर प्रत्याशी को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा पक्षी कहे जाने पर उन्होंने कहा-कांग्रेस के पास बचा क्या है। भाजपा संगठन है, जबकि कांग्रेस समूह में बंटी है। एक कांग्रेस कमलनाथ, एक अरुण यादव, एक सुरेश पचौरी...। हमारे संगठन के योद्धा हर बूथ पर डटे हुए हैं। हमारे 85 वार्ड में सभी पार्षद जीतने जा रहे हैं।
4 of 9
गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे पुष्यमित्र भार्गव,पत्नी भी रहीं साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंदौर नगर निगम में महापौर के लिए 19 और 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए 341 उम्मीदवार मैदान में है। महापौर के 19 उम्मीदवार होने से हर मतदान केंद्र पर महापौर के चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट रखी गई है। चुनाव में
18 लाख 35 हजार 316 मतदाता है। 9.36 लाख पुरुष और 8.99 लाख महिला मतदाता हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। शहर में 2 हजार 250 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कई आदर्श मतदान केंद्र है। खास बात यह कि इस बार पार्षद पदों के प्रत्याशियों के चुनाव काफी रोचक है, क्योंकि इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों के कई बागी प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके चलते मुकाबला कड़ा व रोचक हो गया है। शहर के माहौल के लिहाज से महापौर पद के लिए पुष्यमित्र भार्गव व संजय शुक्ला में सीधा मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों के नेता व समर्थक भी पूरे दमखम व विश्वास के साथ मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 9
चुनाव करवाने रवाना हुए थे अधिकारी कर्मचारी
- फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव में करीब 8 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मैदान में हैं। इसमें इंदौर जिला पुलिस बल के 6 हजार जवान सीमा क्षेत्रों के साथ सभी 85 वार्ड में तैनात हैं। इसके साथ ही एसएफ की तीन कंपनियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात है। होमगार्डस के 350 जवान भी तैनात हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा है कि गड़बड़ी करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
कलेक्टर मनीष सिंह ने सपरिवार किया मतदान
- फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भी नेहरू स्टेडियम के पास सीपीडी ऑफिस के मतदान केंद्र में मतदान किया। अधिकारियों ने शहरवासियों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
7 of 9
चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे मतदान दल
- फोटो : सोशल मीडिया
मतदान के दौरान यह भी हुआ-
वार्ड 16 के मतदान केंद्र 424, 425, 426,427,452 पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान। प्रगति कॉन्वेंट हाई सेकंडरी वेंकटेश विहार में सुबह बूथ क्रमांक 425 पर ईवीएम खराब हुई। नई मशीन का इंतजार है। मतदान के लिए पहुंचे कई लोगों को लौटना पड़ा। हालांकि 47 मिनट के बाद टीम पहुंची तो ईवीएम मशीन का वायर लूज था, जिसे फिट कर दिया गया। इसके बाद मतदान सुचारू रूप से शुरू हुआ है। इसके बाद टीम को सूचना मिली की नंदबाग में चार वोट डलने के बाद मशीन खराब हो गई है। तो टीम वहां के लिए रवाना हो गई।
जय भवानी नगर के न्यू हरकिशन पब्लिक स्कूल में लंबी कतार लगी। केंद्र पर मशीन भी खराब हो गई थी वो करीब 45 मिनट में बदली गई। यहां पहला वोट करीब आठ बजे डाला गया इसलिए भीड़ भी बढ़ गई।
20 साल के रामगोपाल सिंह ने पहली बार मतदान किया वह काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। बूथ नंबर 658 पर लोग परेशान होते रहे, बूथ क्रमांक पता नहीं होने से परेशानी हुई। सुदामा नगर में लीना लांभाते और कृति राठी ने भी पहली बार सुदामा नगर। 23 साल की श्रेया नातू अपनी 90 वर्षीय दादी शुभावरी नातू के साथ पहुंची। एक नवविवाहिता ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह मतदान कर किया।
इंदौर के कंडिलपुर चौराहा पर विवाद हुआ। भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। बड़ा गणपति क्षेत्र में मतदान केंद्र के समीप बने काउंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को पुलिस ने हटाया। इसी तरह पंढरीनाथ मतदान केंद्र पर रहवासी बिना मतदान पर्ची के पहुंचने पर उन्हें लौटा दिया। इसे लेकर कांग्रेसियों की पीठासीन अधिकारी से बहस हुई।
राजेंद्र मित्तल के परिवार के दो सदस्यों का मतदान केंद्र नरनोली अग्रवाल धर्मशाला में आया जबकि शेष 10 सदस्यों का केंद्र राठौर धर्मशाला में आया। इस तरह की समस्या मल्हारगंज क्षेत्र में कई लोगों को आई। हीरा नगर बूथ पर वोटिंग धीमी होने से कतार लग गई। इसके अलावा राऊ विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही लोगों मतदान केंद्रों पर जुटने लगे थे।
आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी कमल गुप्ता ने भी किया मतदान। विधानसभा तीन में हरसिद्धि में उर्दू स्कूल में विवाद हो गया। पीठासीन अधिकारी खुद ही वोटरों को उम्मीदवारों के चिह्न बता रहे हैं। मामले में कांग्रेसियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और कई भाजपा कार्यकर्ताओं को भी केंद्र से बाहर निकलने का कहा है। हरसिद्धि उर्दू स्कूल में विवाद के बाद सेक्टर अधिकारी भी मतदान केंद्र पर पहुंचे।
इंदौर नगर निगम में 345 संवेदनशील बूथ हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इंदौर के अलावा जिले की आठ नगर परिषदों में भी वोटिंग हो रही है। इनमें बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ और सांवेर शामिल हैं। इनमें कुल 1.23 लाख मतदाता और 186 मतदान केंद्र हैं। इन नगर परिषदों के 120 वार्डों में पार्षदों के लिए मतदान किया जा रहा है। हर नगर परिषद में 15 वार्ड हैं।
इंदौर में महापौर प्रत्याशी
क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1 पुष्यमित्र भार्गव भाजपा
2 संजय शुक्ला कांग्रेस
3 कुलदीपसिंह पवार नेशनल कांग्रेस पार्टी
4 लीला धर्मेन्द्र अहिरवार बहुजन समाज पार्टी
5 कमल किशोर गुप्ता आम आदमी पार्टी
6 मुकेश चौधरी सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)
7 हाजी नासिर खान आम भारतीय पार्टी
8 प्रवीण कुमार अजमेरा जनसंघ
9 इंजी. संतोष कल्याणे आजाद समाज पार्टी (काशीराम)
10 बाबूलाल बैरवा निर्दलीय
11 कैलाश गावंडे निर्दलीय
12 महेंद्र मकसारे निर्दलीय
13 मनोज जैन निर्दलीय
14 पंकज गुप्ते
15 परमानंद तोलानी निर्दलीय
16 प्रकाश महावर कोली निर्दलीय
17 रजनीश जैन निर्दलीय
18 डॉ. संजय बिंदल निर्दलीय
19 संतोष निर्दलीय
8 of 9
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने परिवार के साथ किया मतदान
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सुबह बाणगंगा शासकीय विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी के साथ किया मतदान
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मतदान सभी का नैतिक अधिकार है। सभी साथ में आकर मतदान करें। देशभर में भाजपा के प्रति विश्वास है। इंदौर में पुष्यमित्र लाखों वोटों से जीतेंगे, वे जीत का रिकॉर्ड कायम करने वाले हैं। हमारे पार्षद भी बड़ी संख्या में जीत रहे हैं। 3 बजे बाद भारी बारिश का अलर्ट है, इसलिए मैंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि दो बजे तक ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवा लें।