सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले सोनम ने सास से की बात
जो ऑडियो सामने आया है, वो सोनम और उसकी सास यानी राजा रघुवंशी की मां के बीच की बातचीत का है। मां को पता नहीं था कि जिससे कुशलता की वो कामना कर रही है, उसी पर बेटे को मारने का आरोप लगेगा। हम आपको बताते हैं कि दोनों के बीच क्या बात हो रही थी। मां ने फोन पर हैलो करते हुए सबसे पहले पूछा कि राजा का फोन चालू नहीं हुआ अभी तक? सोनम में कहा कि अभी नहीं हुआ, हम चढ़ाई कर रहे हैं, ऊपर पहुंचकर फोन लगाते हैं। सास ने पूछा कि आज तो तुम्हारा उपवास होगा, सोनम बोली कि हां मेरा तो व्रत है। मैंने तो दो-तीन बार राजा को बोल दिया कि घूमने के चक्कर में अपनी ग्यारस (एकादशी) थोड़ी तोड़ूंगी। मां ने कहा कि हां मुझे याद आया था कि आज तो मेरी बहू का उपवास है। जो भी व्रत का मिले कुछ खा लो। सोनम ने कहा कि पहले ऊपर तो चढ़ें, जंगल है यहां तो कुछ नहीं मिलेगा। घोर जंगल है, एकदम खड़ी चढ़ाई है। सास ने चिंता जताते हुए पूछा भी कि ऊपर क्या देखने गए हो। नीचे से देख लेते। सोनम हंसते हुए कहा कि मैंने मना किया था, पर ये ही कहने लगे कि चलो तो मैंने भी हां कर दी। झरना देखने गए हैं, बड़ा वाला। मेरी तो हालत खराब हो गई चढ़-चढ़कर। इनको तो कुछ नहीं हुआ। खाने के नाम पर भी कुछ नहीं है। चलो मैं ऊपर पहुंचकर लगाती हूं, और फोन काट दिया।