फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भाजपा ने झंडा फहराकर किया शहीदों को याद तो कांग्रेस ने दिया जनता को संदेश, मिठाई बांटकर दी बधाई

Fri, 16 Aug 2024 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर शहर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह झंडावंदन किए गए। पॉलिटिकल पार्टी ऑफिस के साथ ही कॉलोनियों में भी तिरंगे को सलामी दी गई।
विज्ञापन
1 of 7
इंदौर के भाजपा कार्यालय में झंडावंदन किया गया. - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर शहर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह झंडावंदन किए गए। पॉलिटिकल पार्टी ऑफिस के साथ ही कॉलोनियों में भी तिरंगे को सलामी दी गई। भाजपा कार्यालय पर आजादी का पर्व मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इसके बाद राष्ट्रगीत भी गाया गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
गांधी भवन पर कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
गांधी भवन पर जुटे कांग्रेसी
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने झंडा फहराया और मध्य प्रदेश की जनता के लिए जारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी इस दौरान गणवेश में आए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सेंट्रल जिमखाना में ध्वजारोहण - फोटो : सोशल मीडिया
सेंट्रल जिमखाना में आतिशबाजी
सेंट्रल जिमखाना क्लब में मेंबरों की मौजूदगी में देशभक्ति गीतों के बीच आजादी का जश्न मनाया गया। झंडावंदन के बाद आतिशबाजी की गई। क्लब में आजादी की थीम  पर सेल्टी पाइंट भी बनाया गया था।
 

4 of 7
महू में भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया झंडावंदन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण 
भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महू के सात रास्ता पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। भारत माता के चित्र पर मा्ल्यार्पण किया गया। वर्मा ने कहा कि भारत माता को स्वतंत्र देखने के लिए असंख्य क्रांतिकारियों ने अपने बलिदानों की आहुति दी है, क्योंकि वे भारत माता को पुनः वैभव के शिखर पर विराजमान होते देखना चाहते थे, राधेश्याम यादव, जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल, मुकेश जरिया सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
इंदौर में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किया झंडावंदन - फोटो : सोशल मीडिया
अपना दल (एस) ने किया ध्वजारोहण
अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने इंदौर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतुल मलिकराम के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ ही आजादी के मूल्यों और स्वतंत्रता सेनानियों की संघर्षपूर्ण गाथाओं को याद किया गया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के कार्यकारी महासचिव रोहित चंदेल, अल्पसंख्यक सचिव इकबाल पटेल, मुस्कान सिंह, सुरभि पाटीदार व अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
कलेक्टर और संभागायुक्त ने झंडा फहराया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कलेक्टर, कमिश्नर कार्यालय, हाईकोर्ट में भी हुआ झंडावंदन
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किए गए। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गौरव बेनल, सपना लोवंशी, रोशन राय, निशा डामोर तथा राजेंद्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त  दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त जमुना भिड़े तथा संयुक्त आयुक्त शैली कनाश और संजय सराफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह संभागायुक्त दीपक सिंह ने रेसीडेंसी क्लब में भी ध्वजारोहण किया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण सहित अधिकारीगण और अधिवक्तागण मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर कई जगह सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मानव अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष रितु झा ने इंदौर में झंडा फहराया। एमआर-11, लसूड़िया मोरी स्थित शिव वाटिका कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न कुछ अलग अंदाज़ में मनाया गया।  ध्वजारोहण पश्चात वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने भी बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसी के साथ साथ वरिष्ठ रहवासियों का सम्मान किया गया और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया। कार्यक्रम में बीआर सनखेरे, सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। राजेश उपाध्याय, सेवा निवृत्त व्याख्याता, मल्हार आश्रम ने कार्यक्रम का संचालन किया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें