फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: भाजपा का फाग उत्सव, ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे नेता

Thu, 09 Mar 2023 09:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति
 
विज्ञापन
1 of 3
भाजपा का फाग उत्सव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
होली के अवसर पर नगर भाजपा द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर फागउत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
 
विज्ञापन

2 of 3
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया एवं कार्यकर्ताओं संग जमकर झूमे। साथ ही कहा कि यह रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। मैं सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना करता हूं, भाजपा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कमर कस के कमल खिलाने का कार्य कर सके इसी को लेकर फागउत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, बाएं से दूसरे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखंड, सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, नगर संयोजक पप्पू ठाकुर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, सौगात मिश्रा, नितिन द्विवेदी एवं सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें