अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर कार्यक्रम के लिए शहर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच भारत अफगानिस्तान टी 20 india vs afghanistan t20 match मैच आने से यहां भी दर्शक भगवा रंग में दिखे।
विज्ञापन
1 of 4
मैच में भगवा रंग में रंगे दर्शक।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में हो रहे भारत अपगानिस्तान टी 20 मैच india vs afghanistan t20 match में दर्शकों का नया अंदाज देखने को मिला। पूरा मैच राममय दिखा। हजारों दर्शक भगवा वस्त्रों में स्टेडियम पहुंचे तो कुछ लोग अपने बच्चों को राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान बनाकर लाए। दर्शक जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा के पोस्टर लेकर आते थे इस बार वह जय श्री राम लिखे नारों के बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 4
हिन्दू प्रतीकों के बैनर और पोस्टर
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
दर्शक हाथों में जय श्री राम और हिन्दू प्रतीकों के बैनर और पोस्टर लेकर स्टेडियम में आए। कई दर्शक अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्रतिकृति लेकर भी पहुंचे।
मैच शाम को 7 बजे शुरू हुआ लेकिन दर्शक दोपहर 2 बजे के बाद से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। संक्रांति का त्योहार होने की वजह से यहां भी दर्शक पतंगें लेकर पहुंचे।
सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर इस बार भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। सुधीर ने शंख बजाकर दर्शकों में जोश भरा। वे भारत माता के जयकारों को लगाते हुए स्टेडियम में गए।