फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालों पर बनवाया तिरंगा, हाथों पर विराट और सूर्यकुमार... क्रिकेटर्स के लिए इंदौरियों ने की जमकर तैयारी

Tue, 24 Jan 2023 03:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर हमेशा से अपने खास अंदाज के लिए पहचाना जाता है। बात चाहे खानेपीने की हो या फिर क्रिकेट मैच की। इंदौरी हर रंग में ऐसे रंग जाते हैं कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में हुए भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के लिए रोमांच चरम पर दिखा। हमेशा की तरह इस बार भी इंदौर की जनता ने मैच के लिए वही जोश और अंदाज दिखाया जो इंदौर की पहचान रहा है। कोई गालों पर तिरंगा बनवाकर आया तो किसी ने हाथों पर क्रिकेटर विराट कोहली का टैटू बनवाया। बच्चे, कॉलेज स्टूडेंट्स, महिलाएं और बुजुर्ग सभी टीम इंडिया के रंग में दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विराट, रोहित और सूर्यकुमार की दीवानगी
फैंस के बीच विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार की दीवानगी सबसे अधिक देखी गई। कुछ स्टूडेंट्स विराट के सपोर्ट में पोस्टर बनवाकर लाए थे तो कुछ ने रोहित के लिए क्रिएटिव बैनर बनवाए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कॉलेज गर्ल्स का ड्रेसअप भी रहा खास
कॉलेज गर्ल्स का ड्रेसअप भी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स सबसे अधिक संख्या में यहां पर पहुंचे। जनवरी के सुहाने मौसम के अनुसार स्टूडेंट्स ने जींस, ट्राउजर, टॉप, हेट, लाइट जैकेट, टीशर्ट आदि पहनना पसंद किया। 

4 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महाकाल के भक्त भी पहुंचे आशीर्वाद लेकर
युवाओं की टीम महाकाल के भक्त के रूप में मैच देखने के लिए पहुंची। सभी ने महाकाल की टीशर्ट पहन रखी थी और टीम इंडिया के लिए खूब स्लोगन सुनाए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नन्हो की मस्ती भी रही आकर्षण का केंद्र 
पैरेंट्स छोटे बच्चों को लेकर भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। मौसम अच्छा होने की वजह से बच्चों को भी मजा आ रहा था और उनकी मस्ती सभी का मनोरंजन भी कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दो घंटे पहले से ही पहुंच गए स्टेडियम
इंदौर के लोगों में मैच के लिए इतना रोमांच था कि वे दो घंटे पहले से ही स्टेडियम पहुंच गए थे। दोपहर 1.30 बजे से शुरू होने वाले मैच के लिए 11 बजे से ही लोग जुटने लगे। स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया के लिए चियरअप हो रहा था और लोगों की मौज मस्ती देखते ही बनती थी। पुलिस प्रशासन ने भी चौतरफा सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी और लोगों को मौज मस्ती करने के लिए एक बेहतर माहौल दिया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें