फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं के लिए की गई खास व्यवस्था

Wed, 31 Aug 2022 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Ganesh Chaturthi: खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं के लिए की गई खास व्यवस्था
विज्ञापन
1 of 3
गणेश चतुर्थी और पर्यूषण पर्व के अवसर पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बुधवार से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हो गया है। महोत्सव के तहत मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधा के लिये विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। 

मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को कलेक्टर मनीष सिंह ने किया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल भी मौजूद रहीं। महोत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश के पूजन तथा ध्वजा पूजन से हुआ। प्रथम दिवस भगवान गणेश को सवा लाख का मोदकों का भोग लगाया जाएगा। शेष दिनों में ड्रायफ्रुट एवं अन्य प्रकार के अनाजों से निर्मित लड्डुओं का भोग लगेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 3
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
10 दिवसीय गणेश पुराण का आयोजन
महोत्सव के तहत प्रतिदिन श्री गणेश पुराण कथा का आयोजन मंदिर में रोजाना दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा। कथावाचक राजेश ऋषिराज मिश्रा करेंगे। हर रात 8:30 बजे से भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन फूलों का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में विशेष साज-सज्जा होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पहले दिन लगेगा 1 लाख लड्डुओं का भोग - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शनार्थियों के लिए ऐसी है व्यवस्था 
खजराना गणेश मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी रिंगरोड से माता कालका मंदिर के सामने वाले द्वार से प्रवेश करेंगे। झिगझेग से होते हुए संचेयनी द्वार में से मुख्य प्रांगण में प्रवेश करेंगे। जिसमें स्टेपिंग के माध्यम से दर्शनार्थी दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों के लिए निकासी मार्ग मंदिर प्रांगण स्थित साईं बाबा मंदिर की ओर से किया गया है। दर्शनार्थी मंदिर परिसर से बाहर गणेश पुरी से निकासी मार्ग होते हुए वापस रिंगरोड पर जा सकेंगे। गणेश महोत्सव के 10 दिनों में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें