फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G 20: स्टाइलिश बाइक पर दिखे कलेक्टर और सांसद, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Sun, 16 Jul 2023 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जी 20 समिट के लिए आयोजित बाइक रैली में अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी पहुंचे, कई युवा बाइकर्स शामिल हुए
 
विज्ञापन
1 of 2
सांसद ने बाइक चलाई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में 19 जुलाई से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय जी-20 समिट की व्यापक तैयारियां जारी हैं। इसी सिलसिले में आज जन जागरूकता के लिए अत्याधुनिक मोटर साइकिलों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से निकला। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बाइकर्स की इस राइड को रेसीडेंसी से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राइड में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। दोनों ने आधुनिक स्टाइलिश बाइक्स पर हाथ भी आजमाए। 

बाइक राइडर्स से जाने नए फीचर्स
इस दौरान कलेक्टर और सांसद ने बाइक्स में आ रहे नए फीचर्स के बारे में जानकारी। उन्होंने रोड सेफ्टी जैसे विषयों पर युवाओं की राय पूछी। इस दौरान यंग बाइक राइडर्स ने भी यातायात जागरूकता के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कलेक्टर ने भी बाइक पर हाथ आजमाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
125 राइडर्स शामिल हुए रैली में
इस राइड में लगभग 125 राइडर्स ने अत्याधुनिक मोटर साइकिलों पर सवार होकर जी-20 समिट के संबंध में जागरूकता लाई। यह राइड रेसीडेंसी से प्रारंभ हुई और राऊ में पूरी हुई। रेसीडेंसी से प्रारंभ होकर यह जीपीओ, एमवाय अस्पताल, मनोरमागंज, अम्बेडकर, क्राउन पैलेस होटल, एमजी रोड़, हाई कोर्ट, रीगल चौराहा, एमटीएच कम्पाउंड, रिवर साइड रोड, राजबाड़ा, पढ़रीनाथ, कलेक्टर कार्यालय, महू नाका, अन्नपूर्णा रोड, राजेन्द्र नगर होते हुए राऊ में सम्पन्न हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें