फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर इंदौर की तस्वीरेंः सेल्फी, खानपान से लेकर मौज मस्ती और धमाल

Sun, 04 Aug 2024 07:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे पर जगह जगह दोस्तों की टोलियां दिखी, 56 दुकान हो या फिर राजवाड़ा हर जगह युवा मौज मस्ती करते नजर आए। 
 
विज्ञापन
1 of 3
56 दुकान पर हर्षिता और माही अपने स्कूल की सहेलियों के साथ। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में रविवार को फ्रेंडशिप डे के दिन शहर के मुख्य स्पाट गुलजार रहे। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद मित्रों की टोलियां हर नजर आईं। स्कूल, कालेज से लेकर नौकरियों में कार्यरत युवा भी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 3
56 दुकान पर खासी भीड़ देखी गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
56 दुकान पर हर्षिता और माही अपने स्कूल की सहेलियों के साथ पहुंची। उन्होंने बताया कि 8वीं क्लास में उनकी मित्रता हुई और वे अभी तक एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ने बताया कि बहुत सी बातें हम अपने पैरेंट्स और भाई से भी शेयर नहीं कर पाते। इस समय हमारी सहेलियां ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होती हैं। वे हमें सही राह दिखाती हैं और हिम्मत देती हैं। जीवन के हर मोड़ पर दोस्त बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मित्रों ने बारिश में व्यंजनों का तुल्फ उठाया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
56 और राजवाड़ा में रही खासा भीड़
इंदौर के 56 दुकान और राजवाड़ा में इस दौरान खासी भीड़ दिखी। शापिंग, खानपान के बीच युवाओं ने क्वालिटी टाइम बिताया। आज सुबह से ही हल्की बारिश होती रही और शाम तक पानी गिरता रहा लेकिन इसके बावजूद भी इन सभी जगहों पर खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें