Diwali 2022: दीपावली की धूम, इंदौर-भोपाल की आतिशबाजी तो जबलपुर-ग्वालियर की सजावट ने मन मोहा Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
विज्ञापन
1 of 6
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार दीपावली का पूजन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो अलसुबह तक जारी रहेगा। हालांकि कई जगह समय की पाबंदी और कई प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध का असर भी नजर आया, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कोई रोक-टोक नहीं थी पर जागरूक नागरिकों ने नियमों का पालन किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार दीपावली का पूजन किया। मां लक्ष्मी की अर्चना कर यशपूर्ण जीवन की याचना की। प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
2 of 6
शिवराज और साधना सिंह मां लक्ष्मी का पूजन करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मुहूर्त में घरों में दीपावली का पूजन हुआ। लोगों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और मिठाइयों का लुत्फ उठाया। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो उठा। प्रदेश के चार बड़े शहरों में दीपावली की धूम रही। हम आपको बताते हैं कि कहां क्या खास रहा।
विज्ञापन
3 of 6
इंदौर शहर में बिजली की सजावट शानदार थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर- शहर का कोना-कोना दमक रहा था
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली की रौनक देखने काबिल थी। शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। देर रात तक पटाखों की आवाज आती रही। पूरे शहर की सजावट अद्भुत थी। घर, मंदिर, बाजार आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा था। शाम ढलते ही घर-आंगन में रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया। दोपहर में फुटपाथ पर सजे बाजारों में पूजन सामग्री के लिए खरीदारों का मेला लगा हुआ था। विजयनगर, राजवाड़ा, संजय सेतु, दशहरा मैदान, मालवा मिल, पाटनीपुरा, विजयनगर में बाजार सजे हुए थे। महालक्षमी पूजन के लिए लोगों ने धानी, बताशे, गन्ने, कमल गट्टे, सिंघाडे, फूल-मालाएं, लक्षमी पूजन के पाने, शुभ-लाभ और स्वास्तिक के छापे आदि की खरीदारी की गई। पटाखों के दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।
4 of 6
भोपाल में शाम से ही आतिशबाजी शुरू हो गई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल- जमकर हुई आतिशबाजी
प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पर्व की धूमधाम अलग छटा बिखेर रही थी। शाम को पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। बिजली की सजावट से पूरा शहर रोशनी से नहाया लग रहा था। रात में एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम ढलते ही पूरा शहर दीपावली की रोशनी से जगमगा उठा। शहर भर में घरों, दुकानों व आफिसों में आकर्षक रोशनी की गई। रंग बिरंगी झालरें और कंडील चारों तरफ उल्लास बिखेरनी लगीं। इधर दोपहर में दीपावली की पूजन सामग्री के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग दीये, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं, नारियल अगरबत्ती धूप और मिठाई की खरीददारी करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
दिवाली पर रातभर आतिशबाजी होती रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर- बाजारों की रंगत मनमोह रही थी
प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दीपावली का अलग ही माहौल नजर आया। शहरभर में घर, बाजार इतने सुंदर सजाए गए थे। शाम तो घरों के आगे सुंदर रंगोली सजाई गई। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। फिर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। हालांकि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो घंटे का ही वक्त दिया था, लेकिन देर रात पटाखों की आवाज सुनाई देती रही।
दीपावली पर बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर- दियों से सजा हर घर
ग्वालियर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। पूजन के बाद पूरा शहर दीपकों की रोशनी से नहाने लगा। लगभग हर घर पर दिए रोशन रहे साथ ही बिजली की झालरें अलग छटा बिखेर रही थीं। बता दें कि दो साल से कोरोना काल ने पर्व की रंगत पर भी असर डाला था। अब बिना किसी प्रतिबंध के पर्व मनाने का मौका आया है, इसलिए लोगों में अधिक जोश देखा गया। लोगों ने इस बार जमकर पटाखे व आतिशबाजी चलाई। सारा आसमान रंगीन लग रहा था। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी, मिठाइयों का मजा लिया। बच्चों में ज्यादा उत्साह देखा गया।