इंदौर के देपालपुर से शुरू हुई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का राजबाड़ा में समापन हुआ। यात्रा पहले बेटमा पहुंची फिर राऊ विधानसभा से होती हुई इंदौर के चंदन नगर, लाबरिया भेरू, जवाहर मार्ग होते हुए राजबाड़ा चौक पर पहुंचकर विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। पूरे यात्रा मार्ग में हजारों की भीड़ के साथ चल रहे विधायक जीतू पटवारी के साथ युवाओं का एक बड़ा काफिला मोटरसाइकिलों से भी शामिल हुआ। इंदौर शहर की सीमा में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
जीतू पटवारी ने राजबाड़ा में कहा कि आज पूरी यात्रा के दौरान जनता में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति आक्रोश दिखा और कांग्रेस को जो समर्थन मिला, उससे साफ जाहिर है की मालवा में कांग्रेस की प्रचंड लहर चल रही है और यही वह लहर है जो कांग्रेस की प्रचंड जीत का आधार बनेगी। मालवा में कांग्रेस की विजयी सीटों का अनुपात भाजपा के मुकाबले 70 : 30 का होगा। जीतू पटवारी ने कहा की 20 साल की सरकार में शिवराज सिंह को कभी 'लाडली बहना' की याद नहीं आई। अब जाते-जाते लाडली बहन को 1000 रुपए और सस्ती गैस टंकी देने की बातें कर रहे हैं और शर्मनाक है कि प्रदेश में ऐसे किस्से भी सामने आए हैं, जब लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक बहन का यौन शोषण भी किया गया है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है, ये उत्साही कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जीत का आधार बनेंगे। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और इंदौर के संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने दिया संचालन संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी ने किया और आभार शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री और देवेंद्र सिंह यादव ने किया।
बड़ी संख्या में नेता यात्रा में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बड़ी संख्या में नेता यात्रा में हुए शामिल
यात्रा में विधायक संजय शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, संगठन सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा व महेन्द्र परमार के साथ ही कृपा शंकर शुक्ला, अश्विन जोशी, दीपक जोशी 'पिंटू', विनय बाकलीवाल, प्रमोद टंडन, राजेश शर्मा, स्वप्निल कोठारी, संतोष सिंह गौतम, प्रेम खड़ायता, अर्चना जायसवाल, राजेश चौकसे, सच सलूजा, साक्षी शुक्ला, अरविंद बागड़ी, अक्षय कांति बम, राजू भदौरिया, नसरीन अली, लच्छू मिमरोट, लोकेश हार्डिया, अमीनुल खान सूरी, अफसर पटेल, आनंद कासलीवाल, अमित चौरसिया, मनीषा शिरढोनकर, रमीज खान, धर्मेंद्र मौर्य, कविता कुशवाह, गोपाल यादव, वीरू झांझोट, सचिन चौहान, प्रह्लाद महावर कोली, सन्नी पठारे, अतीत गौहर, आशुतोष तिवारी आदि नेतागण शामिल थे।