स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शुमार हो चुकी है। यह सातवीं बार सरताज बनकर इंदौर ने साबित कर दिया। गुरुवार को सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर मना।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शुमार हो चुकी है। यह सातवीं बार सरताज बनकर इंदौर ने साबित कर दिया। गुरुवार को सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर मना। दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने सफाई के उत्सव की खुशियां बांटीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
इंदौर को मिले अवॉर्ड के साथ शहर की जनता
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के डंका पूरे देश मे फिर बज रहा है। ये पुरस्कार सफाई मित्रों को समर्पित है। इंदौर ने सफाई में नवाचार किए हैं। ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहेगा। हमें आठवीं बार भी पुरस्कार लाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में एक ब्रांड बन चुका है। दूसरे शहर हमारे सफाई मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। सफाई इंदौर वासियों की आदत बन चुकी है।
इंदौर के राजवाड़ा पर आतिशबाजी भी की गई।
- फोटो : अमर उजाला
निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी ताकत है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम की टीम ने अपना फर्ज निभाया और हम फिर से पहले नंबर पर आए। वहीं इंदौर की जनता ने कहा कि स्वच्छता का अवॉर्ड पर इंदौर का हक है। हर नागरिक सफाई में अपनी भूमिका निभा रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए, कम है। लोगों ने जश्न के साथ संकल्प भी लिया कि आठवीं बार भी हम सफाई में नंबर वन रहेंगे।