Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का आरएसएस पर बड़ा हमला, कहा- आरएसएस छिपकर देश का संविधान खत्म कर रहा Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS, said- RSS is secretly destroying the constitution of the country
विज्ञापन
1 of 6
इंदौर जिले के महू में राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले के महू में पहुंच गई है। राहुल गांधी ने महू में आमसभा को संबोधित किया। यहां आरएसएस को जमकर निशाने पर लिया। राहुल ने आरोप लगाया कि आरएसएस संविधान खत्म कर रहा है। आरएसएस अपने लोगों को सेना, प्रेस, अदालतों में भेज रही है, ताकि देश की आवाज का गला घोंटा जा सके।
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा ने चौथे दिन इंदौर जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल और मल्लिकार्जुन बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर गए। इसके बाद राहुल ने महू में एक आम सभा ली। उन्होंने कहा कि महू देश के तिरंगे की जमीन है। इस तिरंगे को ताकत संविधान से मिलती है। एक संगठन ने 52 सालों तक अपने दफ्तर पर तिरंगा नहीं फहराया। आरएसएस के लोगों में इतना दम नहीं है कि वो सामने से संविधान खत्म कर दें, इसलिए यह काम छिप कर किया जा रहा है। आरएसएस अपने लोगों को सेना, प्रेस, अदालतों में भेज रही है, ताकि देश की आवाज का गला घोंटा जा सके।
विज्ञापन
2 of 6
बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते
राहुल ने कहा कि पब्लिक सेक्टर बीजेपी अपने बड़े मित्रों को सौंप रही है। नोटबंदी, जीएसटी सरकार की पॉलिसी नहीं आम लोगों को डराने के हथियार हैं। राहुल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि आज देश में इंजीनियर, एमबीए करने वाले युवा भी मजदूरी कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि सरकार लोगों के डर को नफरत में तब्दील कर रही है। मेरी दादी को 32 गोली लगी, मेरे पिता को बम से उड़ाया गया। मेरे दिल में अब कोई डर नहीं बचा। मुझे भाजपा, मोदी से नफरत नहीं है, क्योंकि मुझे उनसे डर नहीं है, क्योंकि डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं कर सकते। यही हमारी यात्रा का संदेश है।
विज्ञापन
3 of 6
राहुल ने कहा कि सरकार लोगों के डर को नफरत में तब्दील कर रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
गोडसे जी बोल गए राहुल
भाषण के दौरान राहुल की जुबान फिसली, उन्होंने नाथूराम गोडसे का जिक्र किया और 'जी' कह दिया। फिर राहुल बोले कि गलती से जी लगा दिया। राहुल बोल रहे थे कि भाजपा के लोग बाबा साहेब, गांधी की तस्वीर के सामने दिखावे के लिए हाथ जोड़ते हैं, लेकिन गोडसे को मानते हैं।
4 of 6
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभा को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी सरकार संविधान खत्म करना चाहती है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सारे देश के लोगों के लिए बनाया, लेकिन मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। उसे बचाने के लिए हम लोगों को एकजुट होकर लड़ना है। देश को बांटने वाले लोगों से हमें सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल और मल्लिकार्जुन बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि बाबा साहेब को संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके बनाए संविधान की कई देश नकल कर चुके हैं, लेकिन अब आंबेडकर का बनाया संविधान गलत हाथों में है। सभा में विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, अंतर सिंह दरबार सहित अन्य नेता मौजूद थे।
जन्मस्थली की बिजली गुल
राहुल गांधी के आंबेडकर की जन्मस्थली पर जाने से पहले दो बार बिजली गुल हो गई। जिसकी बड़ी चर्चा रही। इसके अलावा सभा स्थल एक हिस्से की बिजली गुल हो गई थी।
रविवार सुबह यात्रा महू से शुरू होगी। राऊ, राजेन्द्र नगर से शहर में प्रवेश करेगी। राजवाड़ा पर यात्रा समाप्त होगी। यहां राहुल एक सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन जिले 70 किलोमीटर का सफर कर इंदौर जिले की सीमा में आई। बलवाड़ा से महू के बीच वन क्षेत्र का सफर भारत जोड़ो यात्रियों ने वाहन में बैठ कर तय किया।