फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कलाकार के निधन के बाद मित्रों ने लगाई प्रदर्शनी, चित्रों ने बताया उनका महान काम

Fri, 12 May 2023 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ऋषिकेश शर्मा के जाने के बाद उनके 80 चित्र और सैकड़ों स्कैच को प्रदर्शित किया गया है, प्रदर्शनी तीन दिन तक चलेगी
 
विज्ञापन
1 of 3
कपड़े पर इन्होंने बटिक प्रिंट तकनीक को लेकर कलाकारी की - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जीवन के अनुभव को रेखा और रंगों में ढालकर कभी कैनवास पर तो कभी कपड़े पर उतारने का जो खूबसूरत काम वरिष्ठ कलाकार ऋषिकेश शर्मा ने किया उसे उनके अपनों ने प्रीतमलाल दुआ सभागृह में प्रदर्शित किया। उज्जैन के समीप घटिया के रहने वाले इस कलाकार के निधन के बाद उनके मित्रों ने तीन दिनी कला प्रदर्शनी आयोजित की। ऋषिरंग नाम से आयोजित हुई इस कला प्रदर्शनी में कलाकार के करीब 80 चित्र और सैकड़ों स्कैच को प्रदर्शित किया गया है। इन कलाकृतियों को देख यह तो साफ जाहिर होता है कि ऋषिकेश शर्मा किसी एक शैली या किसी एक अवधारणा में बंधकर कार्य करने में विश्वास नहीं करते थे। तब ही तो उनकी कलाकृतियों में विषय, शैली, रंगों को लगाने का तरीका यहां तक की आकृतियों को बनाने के प्रकार में भी विविधता नजर आती है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रीतमलाल दुआ सभागृह में 12 से 14 मई 2023 तक - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
कभी चटख तो कभी धूसर रंगों का उपयोग इन्होंने अपनी कलाकृतियों में किया है। कैनवास और कागज पर ही नहीं बलि्क कपड़े पर भी कलाकार ने चित्र बनाए हैं। कपड़े पर इन्होंने बटिक प्रिंट तकनीक को लेकर कलाकारी की। इनमें चित्रकार का नजरिया साफ नजर आता है। ऋतुफलक द्वारा अपने संस्थापक सदस्य स्व. ऋषिकेश शर्मा की कलाकृतियों की एकल प्रदर्शनी “ऋषिरंग' का कला प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार  श्रेणिक जैन एवं जनजाति लोक संस्कृति अध्येता वसंत निरगुणे ने दिव्प प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वरिष्ठ कलाकार ऋषिकेश शर्मा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
कला, कलाकार और विचार को समर्पित संस्था 'ऋतुफलक' प्रीतमलाल दुआ सभागृह में 12 से 14 मई 2023 तक चित्रकार स्व. ऋषिकेश शर्मा की पेंटिंग्स, स्कैच एवं बाटिक की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहां है। शर्मा ने अपनी स्वाभाविक प्रतिभा को हरेक माध्यम पर उकेरा, अपने विचारों को व्यक्त करने में हमेशा विश्वास किया, जिससे उन्हें जीवन भर कई पुरस्कार और प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें