फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: व्यापमं मामले को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर रहे नेताओं को टांगा-टोली कर पुलिस ने उठाया, भेजा जेल

Mon, 11 Apr 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बेरोजगारी, महंगाई और व्यापमं मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को टांगा टोली कर उठाया और वाहन में भरकर जेल भेजा। 
विज्ञापन
1 of 3
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : सोशल मीडिया
युवा कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्टोरेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीईबी द्वारा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़ गए युकां कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

आपस में ही भिड़ गए युकां कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन भूलकर एक दूसरे से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को टक्कर लगने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। कार्यकर्ताओं के बीच टक्कर लगने के कारण विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ी कि एक-दूसरे को पीटने लगे। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में दूसरे कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इधर पुलिस का कहना है कि एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग पकड़ने का प्रयास किया गया। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि यह विधि विरुद्ध है। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनके द्वारा बलवा का प्रयास किया जा रहा था। विभिन्न धाराओं में इन पर कार्रवाई की जाएगी। उनके पास प्रदर्शन की कोई परमिशन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया था मार्ग - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक बढ़ती बेरोजगारी एवं व्यापमं घोटाले की जांच की मांग को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने हल्ला बोल करते हुए कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर युकां नेता व कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, इंदौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान सहित कई कार्यकर्ता रैली के रूप में यहां पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया था। पुलिस ने नेता और कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ऑफिस में जाने के पहले ही रोक दिया। इस दौरान विक्रांत भूरिया, रमीज खान सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर चढ़ गए और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल वाहन में भरना शुरू किया तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने लगी। विक्रांत भूरिया समेत अन्य को उठाकर वाहन में बैठाने लगे तो नेता जमीन पर बैठ गए। पुलिस ने टांगा टोली कर उनको उठाया और गाड़ी में बैठाया।  विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा के लोग हमें पीछे से मारने का काम कर रहे थे। भूरिया ने कहा कि हम क्या मांग रहे हैं, बेरोजगारों को न्याय दीजिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सीएम के ओएसडी खुद इस मामले में लिप्त हैं। मगर सीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें