यह बेपनाह चाहत, रिश्तों के बंधन और हवस की ऐसी दास्तां है जहां अपनों का तो कत्ल हुआ ही उन रिश्तों का भी कत्ल हो गया जिनके लिए लोग जीने मरने की दुहाई देते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : facebook
मध्यप्रदेश के इंदौर में सिपला कंपनी के कर्मचारी यशपाल बिष्ट की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ तो हर कोई हैरत में रह गया, उसकी कातिल और कोई नहीं उसकी वो पत्नी ही निकली जिसे वो दिल जान से चाहता था। उसी ने नए प्रेमी करण सिद्धू से पति को अपने रास्ते से हटवा दिया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : facebook
आइए तफशील से जानते हैं यह पूरी कहानी। इंदौर के एबी रोड पर रहने वाले सिपला कंपनी के कर्मचारी उत्तराखंड निवासी यशपाल बिष्ट की बीते 19 जून को हत्या कर दी गई थी। यशपाल पत्नी पूजा के साथ इस मकान में रहते थे जो कुछ दिन से देहरादून में अपनी रिश्तेदारी में रह रही थी।
4 of 7
- फोटो : facebook
मामले की जांच शुरू हुई तो मकान मालिक ने जानकारी दी कि यशपाल ने बताया था कि रात को उसका भाई आने वाला है। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि राजस्थान में फर्नीचर का काम करने वाला करण सिद्धू अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया था। रात को तीनों ने मिलकर यशपाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : facebook
पुलिस ने घटना के पीछे के कारण तलाशे तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। असल में करण यशपाल की पत्नी पूजा का प्रेमी था और पूजा ने ही उससे पति की हत्या करवाई। पूजा का परिचय करण से फेसबुक के जरिए हुआ था और थोड़े दिन की चेटिंग के बाद दोनों नजदीक आ गए। दोनों में जल्द संबंध बन गए। करण भी शादीशुदा था और उसने फेसबुक पर खुद को एटीएस का सिपाही बता रखा था।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : facebook
पूजा उर्फ अंजली भंडारी (इसी नाम से वह अपना फेसबुक अकाउंट चलाती थी) और उसका पति यशपाल बिष्ट दोनों उत्तराखंड के रहने वाले थे और एक दूसरे के पडोस में रहते थे। दोनों ने कई साल चली मोहब्बत के बाद 2012 में शादी कर ली। पूजा हार्ट पेशेंट थी यह बात यशपाल जानता था इसके बावजूद भी उसने उससे शादी की। शादी के बाद दोनों इंदौर आ गए थे।
लेकिन शायद खुले स्वभाव की पूजा को शादी की बंदिशें पसंद नहीं थी, उसने फेसबुक अकाउंट बनाया तो उसमें अपने शादीशुदा होने की कोई जानकारी नहीं दी। शादी के चंद साल बाद ही उसका यशपाल से दिल भर गया। उसने करन के साथ रासलीला रचानी शुरू कर दी। जिसका अंत एक खौफनाक कत्ल के साथ हुआ। पुलिस ने अब उसे उसके आशिक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।