मकर संक्रांति का पर्व पांरपरिक मान्यता से 14 जनवरी शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया, लेकिन धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार लोग रविवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मना रहे हैं। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर मकर सक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का सेठानी घाट पर तांता लगा रहा। इस दौरान हर हर नर्मदे के जयघोष से नर्मदा के सारे घाट गूंजते रहे।
स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की साथ ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से सुख और समृद्धि की कामना की। वहीं, सेठानी घाट स्थित श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए।