कई जिलों में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर की ठंड से नर्मदापुरम जिला कंपकंपा रहा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में आठ जनवरी की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात का पार लुढ़कर एक डिग्री पर पहुंच गया। हालत यह है कि रविवार सुबह 6:30 बजे गाड़ियां और घास पर ओस की बूंदें जम गई। नर्मदापुरम में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सर्द सीजन और 2023 में पहली बार पचमढ़ी में पारा तीन डिग्री और नर्मदापुरम में 7.6 डिग्री पहुंचा है।