फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shining MP Conclave: प्रियदर्शिनी राजे युवाओं को स्टार्टअप के लिए दिलाएंगी फंड, ग्वालियर में आईं 40 कंपनियां

Fri, 23 Aug 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Shining MP Conclave: प्रियदर्शिनी राजे युवाओं को स्टार्टअप के लिए दिलाएंगी फंड, ग्वालियर में आईं 40 कंपनियां
विज्ञापन
1 of 3
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्म पत्नी व ग्वालियर राज परिवार की महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर में शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव-2024 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। ग्वालियर पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में देश की 40 कंपनियां भाग ले रही हैं। मध्यप्रदेश के 80 से अधिक युवा स्टार्टअप भी आए हैं। यहां इन स्टार्टअप कंपनियों को फंडर से मुलाकात कराई जाएगी। 

विज्ञापन

2 of 3
स्टार्टअप में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा, युवाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजनों की आज बहुत जरूरत है। ये युवा प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देंगे। पिछले वर्ष इस कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई थी। पिछली बार बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था, उसी को देखते हुए इस वर्ष भी आज से दो दिवसीय कॉन्क्लेव प्रारंभ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव-2024 - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप और इन्वेस्टर को मिलाना है। उन्होंने कहा, इसके माध्यम से एआई का उपयोग कैसे करना होगा, इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। मध्यप्रदेश में यूथ माइग्रेशन की कमी है। इस प्रकार के कार्यक्रम से उसे दूर किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में 40 कंपनियां भाग ले रही हैं। वहीं, 80 स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें इंदौर और ग्वालियर के युवाओं में जोश दिख रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस कार्यक्रम के संरक्षक सिंधिया परिवार है। इसके माध्यम से स्टार्टअप और इन्वेस्टर के आइडिया लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम से सफल उद्यमी के बीच बेहतर कड़ी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें