ग्वालियर के झांसी रोड स्थित विक्की फैक्ट्री इलाके में रविवार रात एक गत्ता-प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। रात करीब 11 बजे फैक्ट्री से उठती लपटें देख चौकीदार और आसपास के निवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
फायर ब्रिगेड और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। रात 11:30 बजे तक दमकल की 22 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन अब तक इसे काबू में नहीं किया जा सका है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता, प्लास्टिक और केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है।