मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
हां के बाद शादी से क्यों किया मना?
पुलिस के अनुसार तनु ने विक्की से शादी करने को लेकर परिवार वालों से बात की। विक्की बहन का ससुराल तनु के घर के पास है, परिवार वाले भी उसे जानते थे। सबकुछ ठीक होने पर महेश गुर्जर शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन, जब इस लव मैरिज की जानकारी रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने आपत्ति की। महेश गुर्जर से कहा कि आज तुम्हारी बेटी ऐसा कर रही है, कल हमारे घर में भी यही होगा, इज्जत की बात है। यह बात महेश गुर्जर और उसके भतीजे राहुल को खटक गई। इसके बाद महेश ने तनु की शादी विक्की से कराने से मना कर दिया।
दूसरे लड़के से शादी तय, वीडियो वायरल, गोली मारी
तनु विक्की से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता महेश गुर्जर ने किसी और लड़के से उसका रिश्ता तय कर दिया। 18 जनवरी को तनु की शादी थी। घर में शादी की तैयारियों चल रहीं थी, कार्ड बंट चुके थे और कुछ रिश्तेदार भी घर में थे। इसी बीच तनु ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो मंगलवार 14 जनवरी की शाम महेश गुर्जर के हाथ लगा। उस वीडियो में तनु जबरन शादी कराने, मारने पीटने समेत परिवार पर गंभीर आरोप लगा रही थी। यह वीडियो देखकर महेश और राहुल का खून खौल गया और उन्होंने घर जाकर तनु को गोलियों से भून दिया। तीन गोलियां उसके सीने और एक चेहरे पर लगी, जिससे तनु की मौके पर ही मौत हो गई।