नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
संस्थागत विकास और सामाजिक सुधार
माधो राव सिंधिया के शासनकाल में ग्वालियर व आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना हुई, जैसे महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, जयारोग्य अस्पताल, द सिंधिया स्कूल, दिल्ली परिवहन निगम और एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी। उन्होंने कुल राजस्व का 20–25% भाग अनिवार्य बचत के रूप में संरक्षित किया, जिसे सिंचाई, शिक्षा और राहत योजनाओं में लगाया गया। प्रशासन में विकेंद्रीकरण की दिशा में पंचायत, जिला बोर्ड और नगरपालिका जैसी संस्थाओं की स्थापना भी उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
पढ़ें: जुलूस में सिर झुका कर; उठक-बैठक लगाकर मांगी माफी, पुलिस ने तोड़ी आरोपी की हिम्मत
क्षेत्रीय विकास और आधारभूत संरचना
माधो राव सिंधिया के समय ग्वालियर और उज्जैन में बाजारों का विस्तार, सड़कों का निर्माण और अन्य विकास परियोजनाएं चलाई गईं, जिससे स्थानीय क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ।