ग्वालियर में विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देते ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रथम 20 धावकों को पुरस्कार
मैराथन सुबह थीम रोड से प्रारंभ हुई और एमएलबी ग्राउंड पर समाप्त हुई। मैराथन में जूनियर और सीनियर वर्ग ग्रुप बनाए गए थे। महिला मैराथन में प्रथम 20 धावकों को दोनों ग्रुप में नगद एक-एक लाख रुपये की इनाम राशि दी गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी भी उपस्थित रहे।