Gwalior: वन कर्मियों में आक्रोश, हथियार जमा कर कहा- जब आत्मरक्षा नहीं कर पा रहे तो इनका क्या फायदा Gwalior: Anger among forest workers, by depositing weapons, said - what is the use of them when they are not able to do self-defense
विज्ञापन
1 of 2
वनकर्मियों का ये आक्रोश का अंदाज चर्चा का विषय बन गया है.
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में वनकर्मियों और अपराधियों में हो रही मुठभेड़ को लेकर ग्वालियर में आक्रोश देखा गया। यहां के वन अधिकारियों-कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप जिला वन कार्यालय में अपने हथियार जमा कर दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि जब हम इन हथियारों में आत्मरक्षा तक नहीं कर पा रहे, तो इनको रखने का क्या फायदा। सरकार ने हमें ये हथियार सिर्फ दिखाने के लिए दिए हैं।
वनकर्मियों ने हथियार जमा कर आक्रोश जाहिर किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
वन कर्मियों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लटेरी के जंगलों में वन कर्मियों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई। इस मौत के मामले में पुलिस ने डिप्टी रेंजर को ही हत्या का आरोपी बना दिया है। उनका कहना है कि अपराधियों द्वारा लगातार वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर हमले किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार का उपयोग नहीं कर पाता है। उसे वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का इंतजार करना पड़ता है तब तक उसके साथ घटना घट जाती है।
आक्रोश स्वरूप जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारीओ ने अपने हथियार डीएफओ कार्यालय में जमा कराए हैं। उनका कहना है कि हथियार हमें जंगल की और खुद की रक्षा के लिए दिए जाते हैं, पर इन्हें मौका पड़ने पर चलाने के लिए आदेश का इंतजार करना पड़ता है। आदेश आने तक तो अपराधी या तो भाग चुके होते हैं या हम पर हमला कर चुके होते हैं।