मध्यप्रदेश के कई जिलों में जारी भारी बारिश के चलते प्रदेश के हालात खराब हैं। लगातार हो रही बारिश से नर्मदा, चंबल, बेतवा जैसी बड़ी नदियों के साथ ही छोटे नदी नाले उफान पर हैं। बांधों में पानी खतरें के निशान से ऊपर बह रहा है। कई जिलों में निचली बस्तियों के जलमग्न होने की खबरें हैं, तो वहीं राजधानी भोपाल में भी भारी बारिश से तबाही जैसे हालात बने हुए हैं।
सोमवार से जारी भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने मंगलवार को शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में रविवार शाम तक 6 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 9
नर्मदापुरम में उफान पर नर्मदा नदी
- फोटो : अमर उजाला
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा
भोपाल, होशंगाबाद और आस पास के क्षेत्रों में जारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अत्याधिक बारिश के चलते नसरुल्लागंज का छिदगांव काछी से संपर्क टूट गया है। वहीं,कोलार नदी के ब्रिज पर 15 फीट से अधिक पानी बह रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
3 of 9
सुखतवा नदी के अस्थाई ब्रिज पर आया पानी
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे 69 बन्द
राजधानी भोपाल समेत इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शिवपुरी, छतरपुर, शाजापुर, देवास, रीवा, कटनी, सतना, छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश से हाल बेहाल है। नदी से लगे क्षेत्रों में निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। तो वहीं कई जगह रपटों के ऊपर से बह रहे नालों की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 965 पर पहुंच गया है।
तवा नदी में भारी बारिश के चलते जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते तवा बांध के सभी 13 गेट खोलकर 8610 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। सुखतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी अस्थाई ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। यहां भारी बारिश होने पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
4 of 9
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
नर्मदा नदी से लगे जिलों में अलर्ट जारी
भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के सभी ज़िलों तथा गुना, शिवपुरी, सागर और देवास में अगले 24 घंटे में वर्षा की स्थिति को देखते हुए बरगी डैम के 21 में से 13 गेट खोलकर 3000 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दो दिनों से मंडला, डिंडोरी तथा अन्य ज़िलों में रूक-रूककर जारी बारिश के चलते बरगी डैम 89 फीसदी भर गया।
तवा डैम के सभी 13 गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले 10 गेट 12 फीट तक खोले गए थे। बारना के 8 में से 6 गेट खोलकर 1700 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। नर्मदा बेसिन में हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए नर्मदापुरम, हरदा, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सीहोर, बड़वानी ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
उफान पर बराना नाला
- फोटो : अमर उजाला
बराना नाला मे उफान से रास्ता बंद
छतरपुर जिले के बिजावर में भारी बारिश के चलते किशनगढ़ मार्ग पर पड़ने वाला बराना नाला उफान पर है, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से नाला पार न करने की अपील की है। प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन 43, गुलगंज से कटनी मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। बराना नाला पर रविवार से पानी ऊपर से बह रहा है। सोमवार रात तक भी नाला उफान पर था।
बिजावर जटाशंकर मार्ग पर श्यामरी नदी के पुल से कई सालों बाद पहली बार पानी ऊपर से बह रहा था, जिसके चलते यहां कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, ग्राम खैरा कला में भारी बारिश के चलते प्राथमिक स्कूल भवन के पास बनी बाहरी दीवार गिर गई।
विज्ञापन
6 of 9
भारी बारिश से डूबा रेवा नदी का तट
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी की
सीहोर जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया है। जिले के स्कूल 16 और 17 अगस्त को बंद रहेंगे।
बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, तो वहीं कई रास्ते भी बंद हैं। प्रशासन भारी बारिश को लेकर अलर्ट पर है। भारी बारिश के चलते कई बांध लबालब भर गए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
मक्के के खेतों में भरा पानी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा में खेतों में भरा पानी
छिंदवाड़ा जिले में लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, खेतों में फसलें खराब होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में लगी मक्के की फसल आड़ी हो गई है। जिले के सौंसर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सौंसर में 1816.3 मिमी और चौरई में 816 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मोहखेड़ में 1506, बिछुआ में 1267 मिमी, पांढुरना में 1163 मिमी, हर्रई में 1139, छिंदवाड़ा में 1125 मिमी, जुन्नारदेव में 1089 मिमी सहित अन्य सभी विकासखंड में 800 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 57 मिमी बारिश दर्ज हुई।
8 of 9
हर्रई में दो मकान ढहे
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश से दो मकान गिरे
भारी बारिश के चलते छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र में बने दो कच्चे मकान ढह गए। सोमवार रात 4 बजे हर्रई विकासखंड के ग्राम साजवा में दो कच्चे मकान भारी बारिश का सामना नहीं कर सके और धराशायी हो गए। मकान गिरने से एक घर में बंधी बकरी की मौत हो गई। हालांकि किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन घर में रखे सामान का नुकसान हुआ है।