किसी को पाने की जिद जब पागलपन बन जाए तो अक्सर खूनी खेल की शुरुआत होती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भी ऐसा ही एक खूनी खेल खेला गया। इसकी साजिश करीब एक महीने पहले रच ली गई थी। इस खूनी खेल में तीन लोग शामिल थे, एक महिला, उसका प्रेमी और मौसेरा भाई... इनकी साजिश जो अंजान था वो था महिला का पति जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। युवक को किसी और ने नहीं, उसकी पत्नी ने ही गला दबाकर मार दिया, जो करीब चार साल से उसके साथ रह रही थी। क्योंकि, अब उसे पति पसंद नहीं आ रहा था, उसे अपने पति के दोस्त से प्यार हो गया था, जिसके पास ज्यादा पैसे थे। आइए, अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इस खूनी खेल की खौफनाक कहानी...