गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई परिवार तवाह हो गए। परिवारों के सुनहरे सपने टूट गए और अपने हमेशा के लिए छूट गए। हादसे में मारे गए लोगों के शव लगातार उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। जहां, उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है जो हर किसी को रुला दे रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के जिगसौली गांव में भी शनिवार को ऐसा ही मंजर देखने को मिला, जब MBBS छात्र आर्यन राजपूत को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। आर्यन के गरीब पिता बार-बार बेसुध हो रहे थे। मां भी होश में नहीं थी।