धरना कर रहे लोगों के बीच पुलिस ने कार्रवाई होने की बात कही।
- फोटो : सोशल मीडिया
एसपी विनोद चौहान का कहना है कि बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पांच आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट और किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के अपहरण में 9 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। कलेक्टर फ्रैंक नोबेल ए का कहना है कि बच्ची के बयान हो गए हैं बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। वहीं राजस्व बिल्डिंग परमिशन के लिए नोटिस दिया है। 24 घंटे में जवाब देने के लिए समय दिया गया है इसके बाद विभाग अपनी कानूनी कार्रवाई करेगा।

मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर रोष जताया है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश के गुना ज़िले के बीनागंज में एक मासूम स्कूली छात्रा के अपहरण व उसके साथ गैंगरेप की दुखद घटना सामने आई है। घटना बेहद निंदनीय है। मध्यप्रदेश में मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रोज सामने आती हैं। प्रदेश में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ख़राब है। एनसीआरबी के आंकड़ों में भी प्रदेश मासूमों से दुष्कर्म में देश में अव्वल है। सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने की बजाय रोज़ चुनावी इवेंट में लगी हुई है। इस घटना के सारे आरोपी अभी तक गिरफ़्तार नहीं हुए हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना के सारे आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार किया जाए, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद हो, पीड़ित छात्रा के समुचित अच्छे इलाज की व्यवस्था हो।