फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-फितर 2022: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया जश्न, अमन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ईद-उल-फितर 2022: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया जश्न, अमन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद
विज्ञापन
1 of 8
मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सभी जिलो में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का जश्न मनाया जा रहा है। रोजेदारों ने सुबह ईद की नमाज़ अदा की और फिर गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 8
भोपाल का ईदगाह मैदान। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के ईदगाह मैदान पर बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने पहुंचे। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज़ अदा की और वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। राजधानी भोपाल में ईद की पहली नमाज़ ईदगाह मैदान में अदा की गई। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां न कभी जगह थी और न भविष्य में कभी होगी। कोरोना महामारी के कारण दो साल से मुस्लिम घरों में ही ईद की नमाज अदा कर रहे थे। दो साल बाद अब लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। वहीं, जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

3 of 8
रानीताल ईदगाह में नमाज़ अदा कर आते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर के रानीताल ईदगाह में नमाज़ अदा की गई, मध्य प्रदेश के मुफ़्ती ए आजम मौलाना हजरत मोहम्मद हामिद सिद्धकी ने यहां नमाज़ कराई। बड़ी संख्या में रोजेदार ईदगाह में नमाद अदा करने पहुंचे थे। ईद के मौके पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी,एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
 

4 of 8
सतना में ईद की नमाज। - फोटो : अमर उजाला
सतना में  धूमधाम से ईद का जश्न  मनाया जा रहा है। सुबह सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से  पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मस्जिद पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
इंदौर में नमाज़ अदा करने जुटे नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में भी शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज़ अदा की गई और जश्न मनाया गया। दो सालों बाद सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा करने पहुंचे लोग काफी खुश दिखे। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बनें इसलिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाजारों में ईद की खरीदारी भी जोर-शोर से की गई। ईद की नमाज के लिए शहरकाजी को 50 वर्ष से चली आ रही परंपरानुसार राजमोहल्ला स्थित निवास से लेकर सदर बाजार लाया गया। शहरकाजी डा. मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि समाजजनों में ईद को लेकर खासा उत्साह है। ईद का उल्लास सभी ओर देखा जा रहा है। मस्जिद सदर बाजार में सुबह 6:20 बजे और मस्जिद गफूरखा की बजरिया में सुबह 6:30 बजे नमाज़ अदा की गई। इसके अलावा जामा मस्जिद बड़वाली चौकी पर सुबह 9 बजे, मस्जिद सदर बाजार में सुबह नौ बजे नमाज पढ़ी गई। वहीं, मस्जिद उंटखाना मोती तबेला में सुबह 8:30 बजे, मस्जिद बाणगंगा कब्रिस्तान में सुबह 9:30 बजे बड़ी मस्जिद जूना रिसाला में सुबह 9:30 बजे नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

6 of 8
उज्जैन में ईद की मुबारकबाद देते शहर काजी। - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन संभाग के रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा में भी ईद का उत्साह दिखा। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती साथ होने की वजह से प्रशासन सतर्क है। जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारी संभाग में निगाहें जमाए हुए हैं। उज्जैन में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
देवास में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
देवास में इस साल ईद पर शहर में उत्साह दिखा। मुस्लिम समाजजन बड़ी संख्या में पुरानी ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज अदा की।ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे। नमाज के बाद समाजजनों ने एक दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी।
 
विज्ञापन

8 of 8
खरगोन में घरों में ईद की नमाज़ अदा की गई। - फोटो : अमर उजाला
खरगोन जिले में लोगों ने घरों में ईद की नमाद अदा की। जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद सुरक्षा के लिहाज से कर्फ्यू लगा है, जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने और ईद शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील की गई थी। लोगों ने पूरी शांति के साथ घरों में मिलकर नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें