घर के बाहर बैठी महिलाएं।
- फोटो : Dindori crime news
पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि कुम्हारिन टोला गांव में राजेंद्र प्रजापति अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह चाट-फुल्की का ठेला चलाते हैं। उसकी पत्नी मधु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार को राजेंद्र प्रतिदिन की तरह ठेला लगाने चौराहे पर गए थे। पत्नी मधु प्रजापति भी शाम करीब 6 बजे तक उसके साथ थी। इसके बाद वह घर आ गई। रात करीब 8 बजे राजेंद्र घर लौटे तो टीवी चल रही थी, वह अंदर पहुंचे तो एक कमरे में पत्नी मधु (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने तुरंत तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद राजेंद्र ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।