फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर प्लांट कराया बंद

Mon, 22 Jul 2024 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मनावर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में लगाए गए इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में जितेंद्र मंडलोई नामक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक माह पूर्व भी इसी प्लांट में एक मजदूर की मशीन में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
1 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद पुलिस से बहसबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले के मनावर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट एक बार फिर से विवादों के चलते चर्चा में है, जहां करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने प्लांट में जमकर तोड़फोड़ की। मनावर एसडीएम, तहसीलदार व भारी पुलिस बल मोके पर पहुचा व स्थिति को काबू करने में लगे रहे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद प्लांट में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मनावर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में लगाए गए इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में जितेंद्र मंडलोई नामक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक माह पूर्व भी इसी प्लांट में एक मजदूर की मशीन में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फिर से दुर्घटना में मजदूर की मौत की सूचना से आक्रोशित ग्रामीण प्लांट में पहुंचे व ग्रामीणों ने प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी से बात करना चाही तो कोई भी जवाबदार वहां नहीं आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद प्लांट में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्लांट में मौजूद ऑफिसों में जमजर तोड़फोड़ कर सीमेंट प्लांट को बंद करा दिया। वहीं उक्त हंगामे की सूचना पर मनावर एसडीएम, तहसीलदार व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने में लगा। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीण प्लांट में मजदूरों-कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी बात पर अड़े रहे व प्लांट मैनेजर पर मजदूरों की सुरक्षा पर अनदेखी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें