मामले में सज्जन सिंह वर्मा ने आरोपियों को हिंदू औरंगजेब बताया है।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कांग्रेस का एक दल टेकरी पहुंचा, जिसमें पिंटू जोशी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी थे। उन्होंने मंदिर के सामने पीड़ित पुजारी उपदेश के पैर धोकर सनातन का अपमान होने की क्षमा मांगी। मामले में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हम मां से क्षमा मांगने आये हैं। जिन आततायियों ने तेरा अपमान किया है, लोगों ने तेरा प्यार देखा है। हम प्रार्थना करने आए हैं कि मां क्रोध मत करना। वो तो पापी हैं, दंड के भागीदारी हैं, वो बच नहीं सकते। कलयुग में औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे, ये तो आरोप है। पर ये तो हिंदू औरंगजेब बन गए। जो रात में मंदिर में घुसकर भगवान के शयन में खलल डालते हैं। चाहे खजराना मंदिर हो, चाहे महाकाल हो या मां चामुंडा का मंदिर है। मैं इन्हें हिंदू औरंगजेब कहता हूं। मां इनको दंड जरूर देगी। मुझे दुख इस बात का है कि ये छद्म सनातनी लोग, जिस बच्चे ने ये घटना करी, उसका पिता विधायक है, सनातनी विधायक। मुझे तो आश्चर्य है कि देवास के सनातनी भी चुप हैं, कि मां का अपमान हुआ है। हम तो मां से प्रार्थना करने आए हैं, कि मां अपना क्रोध मत बरसाना।
पिंटू जोशी ने कहा कि घटना निंदनीय है। मंदिर देश की आस्था का केंद्र है। यहां रात के समय मंदिर खुलवाना और पुजारी से मारपीट करना गलत है। ये कैसा सनातन है कि पिता सनातनी विधायक के नाम का झूठा स्टीकर लगाकर घूमते हैं, और बेटा सनातन की धज्जियां उड़ाता घूम रहा है। पूरे देवास ने देखा कि कौन इसमें शामिल थे, देवास के एक बच्चे को आरोपी बना दिया गया है। अफसरों ने भी नहीं देख सके कि क्या हुआ है। हम मां से माफी मांगने आए हैं कि मां के क्रोध से बचें। उनका असली चरित्र जनता ने देख लिया है। वो झूठे सनातन होने का चोला ओढ़ते हैं।
ये भी पढ़ें-
'ये विधायक पुत्र की दादागीरी और अहंकार है', टेकरी पर रुतबा दिखाने के मामले में भड़के देवास के लोग