महिला दिवस के मौके पर देवास में कार्यक्रम हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महिला स्व सहायता समूह को पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन
1 of 8
स्व सहायता समूह की महिलाओं को टीएचआर संयंत्र की चाबी सौंपते हुए नड्डा व सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के देवास में महिला सशक्तिकरण-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुए। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को देवास पोषण संयंत्र की चाबी सौंपी गई। करीब तीन सौ करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित किया।
विज्ञापन
2 of 8
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस परेड ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर से अतिथि कार्यक्रम स्थल पहुंचे। तय समय से दो घंटे की देरी से हुए कार्यक्रम में महिलाएं परेशान भी हुईं। शुरुआत में कन्या पूजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्य ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले महिला स्व सहायता समूहों को देवास के पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी गई। ऋण के चेक वितरित किए। इसके बाद ज्यादा औपचारिकता न करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाषण हुए।
विज्ञापन
3 of 8
कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन कर कन्याओं को भेंट किए उपहार
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत में कन्या पूजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्य ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
4 of 8
महिलाओं ने इस तरह किया स्वागत
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर महिलाओं ने भारी भरकम पुष्पमाला से जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
5 of 8
मंच पर पहुंचते ही नड्डा, सीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया महिलाओं का अभिवादन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब अतिथि मंच पर पहुंचे तब तक कार्यक्रम में देरी हो चुकी थी। बावजूद इसके महिलाएं डटीं रहीं। जैसे ही नड्डा, सीएम व अन्य मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले महिलाओं का अभिवादन किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
6 of 8
संबोधित करते सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष की होगी स्थापना
संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी हमारे बीच मौजूद हैं। आज मैं अपने मन की बात नहीं करूंगा। आज हम नड्डा जी को सुनेंगे। मैं बताना चाहता हूं कि मप्र ने महिला सशक्तिकरण का इतिहास रचा है। महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं हम चला रहे हैं। बेटियों की पढ़ाई की चिंता हम कर रहे हैं। शादियों का जिम्मा भी उठाया है। पुलिस में 30 फीसदी बेटियों की भर्ती हम करेंगे। हमारी बेटियां अपराधियों की अक्ल ठिकाने लगाने का काम कर रहीं हैं। मेरी बहनों आपके सशक्तिकरण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं ये चाहता हूं कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से कम से कम दस हजार प्रतिमाह बहनों की आमदनी होनी चाहिए। आज महिला दिवस के मौके पर मैं घोषणा करता हूं कि महिला वित्त विकास निगम का सुदृढीकरण करके महिला उद्यमियों के लिए मार्केटिंग, डेवलपिंग एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि बहनें जो चीजें बनाएंगी उसकी मार्केटिंग व बेचने का इंतजाम किया जा सके। महिला स्व सहायता समूह महिला उद्यमी शासकीय योजनाओं की महिला हितग्राही वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष की स्थापना की जाएगी। अपने समूहों के प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग, उत्पादों की पैकिंग ब्रांडिंग नेटवर्किंग के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना लागू की जाएगी। महिला उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर, भोपाल में इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जाएगी। अपने भाषण को विराम देने से पहले सीएम ने कहा कि बहनों 10 तारीख को रिजल्ट आ रहे हैं, इसलिए जेपी नड्डा जी को बधाई दे दो कि उनके नेतृत्व में शानदार सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
7 of 8
संबोधित करते हुए जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने ठेकेदारों को लाभ दिया, भाजपा ने महिलाओं को
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्मशील व संवेदनशील हैं। वे दिन-रात मप्र की जनता के लिए काम करते हैं। स्व सहायता की दृष्टि से काम करने का जो जज्बा सीएम ने दिखाया है वह अन्यत्र कहीं नहीं दिखता। मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां आईं हैं। महिला शक्ति के रूप में सशक्तिकरण के साथ आगे बढ़ रहीं हैं। अपनी ओर से महिला दिवस पर बधाई और शुभकामना देता हूं। हम जानते हैं कि पोषण आहार का जो काम पहले ठेकेदारो द्वारा काम होता था वो आज स्व सहायता समूह की महिलाओं को देने का निर्णय लिया है। इस अच्छे निणय के लिए जो महिलाओं को नई दिशा देगा मैं शिवराज जी को बधाई देता हूं। ये छोटी घटना नहीं है। इससे राज करने वाले लोगों की राजनीतिक सोच भी परिलक्षित होती है। जब कांग्रेस सरकार होती है और कमलनाथ सीएम होते हैं तो पौष्टिक आहार योजना बनाने का काम स्व सहायता समूह से लेकर ठेकेदारों के हाथ में दिया जाता है। इस तरीके से सोच लेकर चलती है कांग्रेस। लेकिन जब भाजपा और शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश की बागडौर आती है तो वो ये ताकत महिलाओं को देते हैं। ये बताता है कि सोच में कितना अंतर है।
मप्र की 40 लाख बहनें जुड़ी हैं समूहों से
नड्डा ने कहा कि मुझे बताया गया था कि लगभग आठ एसे बड़े उत्पादन केंद्र हैं जो दस करोड़ की लागत से खड़े होंगे। ऐसे आठ केंद्र महिलाओं को समर्पित किए जा रहे हैं। लगभग 80 करोड़ की प्राॉपर्टी महिलाओं को सशक्त करने की मंशा से दी जा रही है। सालभर में लगभग 800 करोड़ का काम करने का मौका महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाएं उत्पादन करेंगी तो उसके माध्यम से अपनी आजीविका चलाएगी और समाज को खड़ा करने में योगदान देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सशक्तिकरण के लिए पोषण अभियान चलाया और 2018 में राजस्थान झुंझनू में शुरुआत की। ये पोषण आहार शिशुओं, गर्भवती माताओं व प्रसव के बाद माताओं को दिया जाएगा। मप्र में साढ़े तीन लाख स्व सहायता समूह हैं जिनमें 52 जिलों की 40 लाख बहनें जुड़ीं हैं। मप्र में महिला सशक्तिकरण का यह जीता जागता उदाहरण है। इसके साथ ही नड्डा ने महिलाओं से जुड़ी केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि बदलता देश मोदी के नेतृत्व में और बदलता प्रदेश शिवराज के नेतृ्त्व में। महिलाओं का अभिवादन कर कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को हमेशा आगे रखकर चलने वाली है।
कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज की तारीफ करते रहे नड्डा
अपने भाषण के दौरान जेपी नड्डा ने सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की। उनके भाषण का अधिकांश हिस्सा सीएम के तारीफ के इर्दगिर्द ही रहा। बार-बार वे शिवराज का जिक्र कर कहते रहे कि जितना और जैसा काम मप्र में शिवराज ने किया है वह अपने आप में अतुलनीय है। मप्र शिवराज के नेतृत्व में आज इस मुकाम पर है और लगातार विकास कर रहा है। वे कर्मशील होने के साथ संवेदनशील सीएम हैं। कार्यक्रम के अंत में सीएम ने नड्डा को महाकाल का स्मृति चिह्न भेंट किया। देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने नड्डा को देवास की मां तुलजा भवानी-चामुंडा माता का स्मृति चिह्न भेंट किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नड्डा व सीएम को पोषण आहार संयंत्र में बना पोषण आहार भेंट किया। सफलता पत्रिका का विमोचन भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ,कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री रामखिलावन पटेल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, देवास भाजपा जिलाध्य़क्ष राजीव खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने किया।