राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण करते सीएम।
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हमने पुलिस फोर्स में महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्तियां करने का फैसला किया था। आज हमारी बेटियां सक्षमता के साथ इस कार्य को गंभीरता और वीरता से निभा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का दायित्व महिला पुलिसकर्मी संभाल रही हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री चौहान के कारकेट का प्रभार एसीपी कोतवाली बिट्टू शर्मा को दिया गया है। सीएम शिवराज का वाहन चलाने की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक इरशाद अली ने संभाली है। वहीं, आज वीआईपी शैडो की जिम्मेदारी मिसरोद थाने की सब-इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी संभाल रही हैं।