रक्षा बंधन के दिन बिरासनी माता को राखी भेंट करने के बाद ही लोग राखी के पर्व की शुरुआत करते हैं। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में राखी भेंट कर माता से आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर में बिरासनी माता को पाट की राखी चढ़ाई जाती है।
उमरिया जिले के पाली में स्थित बिरासनी माता मंदिर में रक्षा बंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त माता को राखी भेंट करने पहुंचे। रक्षा बंधन के दिन यहां माता को राखी भेंट करने के बाद ही लोग राखी के पर्व की शुरुआत करते हैं। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में राखी भेंट कर माता से आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर में बिरासनी माता को पाट की राखी चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
2 of 3
मंदिर में बंधी राखियां
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में पंडा का काम करने वाले गोपाल ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी है। भक्त यहां माता को राखी भेंट कर त्यौहार की शुरुआत करते हैं और राखी चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं।
बिरासनी माता को राखी भेंट करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बिरासनी माता का मंदिर शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। यहां जिले के अलावा दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। त्यौहार के दिनों में मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है।