फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाड़ली बहनों की राखी होगी खास, राखी से एक दिन पहले बड़ा उपहार देंगे शिवराज

Thu, 10 Aug 2023 05:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रीवा में सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने वादा किया कि वे अपनी बहनों को राखी से एक दिन पहले बड़ा उपहार देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
रीवा में निकला सीएम शिवराज सिंह का रोड शो। - फोटो : Amar Ujala Digital
मध्य प्रदेश में गुरुवार को फिर इतिहास रचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि वे इस रक्षाबंधन को अपनी बहनों के लिए खास बनाने वाले हैं। वे राखी से एक दिन पहले कोई बड़ा एलान कर बड़ा उपहार दे सकते हैं। 

1209 करोड़ रुपये राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को तीसरी किस्त के 1209 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में विकास पर्व के अंतर्गत 161.35 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।  
विज्ञापन

2 of 7
रीवा में लाडली बहना कार्यक्रम पहुंचे सीएम। - फोटो : Amar Ujala Digital
बहनों का हो रहा सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। लाडली बहन योजना के तहत हर महीने ₹1000 दिए जा रहे हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। छात्राओं को फ्री में शिक्षा दी जा रही है। स्थानीय निकाय के चुनाव में आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ रही हैं। वे सशक्त हो रही हैं। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
कार्यक्रम में लोगों के बीच सीएम। - फोटो : Amar Ujala Digital
बहनों से बात करेंगे शिवराज 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राखी से पहले 27 अगस्त को वह लाडली बहनों से टीवी के जरिए बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान में आपको एक और उपहार दूंगा। हालांकि वह उपहार क्या होगा? मुख्यमंत्री ने इसका कोई खुलासा नहीं किया।

जनदर्शन यात्रा मेगा शो में उमड़ी भीड़
रीवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में जन दर्शन यात्रा (रोड शो) भी की। कॉलेज चौराहा से शिल्पी प्लाजा तक जनदर्शन मेगा रोड शो के दौरान लोगों में भारी उत्साह रहा। जनदर्शन के दौरान अस्पताल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों पर पुष्प वर्षा की।

20 निर्माण कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण
सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 153.317 करोड़ रुपये के 20 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रीवा जिले के 67.62 करोड़ रुपये की लागत के 10 कार्यों का शिलान्यास और 85.697 करोड़ रुपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया गया।  10.94 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहट में 30 बिस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। 4.26 करोड़ रुपये से शासकीय माधव सदाशिव राव गोलवलकर डिग्री कॉलेज में छह व्याख्यान कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया गया। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी सीट्स बढ़ाने के लिए 35.45 करोड़ रुपये की लागत से बालक एवं बालिका छात्रावास बनेगा।

4 of 7
विद्यार्थियों से मिलते सीएम। - फोटो : Amar Ujala Digital
कोल सामुदायिक भवन निर्माण 
93 लाख रुपये से कोल सामुदायिक भवन निर्माण होगा। 2.09 करोड़ रुपये से जिला पंचायत के अतिरिक्त भवन निर्माण होगा। 1.89 करोड़ रुपये से रीवा-सिरमौर मेनरोड से गरगन टोला मार्ग बनेगा। 4.23 करोड़ रुपये की लागत से सिरमौर मेन रोड से मलैहान टोला वाया तिवरियान टोला से सगरा मार्ग बनाया जाएगा। 92 लाख रुपये से रीवा-मनकहरी-मझियार रोड से हरिहरपुर एप्रोच मार्ग बनेगा।
विज्ञापन

5 of 7
कार्यक्रम में बहनों से मुलाकात करते सीएम। - फोटो : Amar Ujala Digital
रेलवे स्टेशन व कॉलेज निर्माण कार्य
3.82 करोड़ रुपये से जेपी मोड़ से ग्राम दुआरी, तुर्कहा-बनकुइयां रोड से सच्चा नगर करहिया रेलवे स्टेशन कार्य। 2.67 करोड़ रुपये से आईडीपी योजना के तहत शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज त्योंथर के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य होंगे। 1.25 करोड़ रुपये से माधव सदाशिव राव गोलवलकर कॉलेज, रीवा में निर्माण और जीर्णोद्धार के काम होंगे।



विज्ञापन

6 of 7
कार्यक्रम में जुटे विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala Digital
कन्या पीजी कॉलेज में नवीन निर्माण
3.02 करोड़ रुपये से शासकीय कन्या पीजी कॉलेज में नवीन निर्माण और जीर्णोद्धार होगा। 3.86 करोड़ रुपये से जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन, 66.8 करोड़ रुपये से श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रावास भवन, 2.15 करोड़ रुपये से एनएच 37 से उकठा-कंचनपुर सड़क और 1.65 करोड़ रुपये से निर्मित मढ़ी से उमरी सड़क निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोड शो में जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala Digital
हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण
मुख्यमंत्री ने रीवा प्रवास के दौरान लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मंच से विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। लक्ष्मी स्वसहायता समूह की मनीषा साकेत और समूह की सदस्यों को लिफ्ट मिक्सर मशीन और सेटरिंग व्यवसाय के लिए 5.56 लाख रुपये के हितलाभ, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तहत मंजू पांडेय को 9 लाख रुपये के ट्रेडर्स वर्क्स एवं पीएम स्वनिधि तृतीय चरण ऋण में पूजा गुप्ता को पूजन सामग्री व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपये के हितलाभ का वितरण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें