मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जाम नदी किनारे शनिवार को परंपरागत गोटमार मेला खेला गया। इस दौरान पांढुर्णा और सावरगांव के हजारों लोगों ने नदी के दोनों ओर खड़े होकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। सुबह से शुरू हुए इस खेल में देर शाम तक करीब 1000 लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी में किसी का हाथ, किसी का पैर तो किसी का कंधा टूट गया। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।