बच्ची के शव को निकालने के लिए परिजनों से सहमति ली गई।
- फोटो : ANI
एसपी पहुंचे परासिया, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
रविवार को एसपी अजय पांडे, तहसीलदार, एसडीओपी और स्वास्थ्य विभाग की टीम बडकुही पहुंची। प्रशासन की देखरेख में शव को कब्र से निकाला गया और आगे की प्रक्रिया के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया। मौके पर परासिया विधायक सोहन बाल्मिक, नगर परिषद अध्यक्ष भरत डेहरिया, चांदामेटा थाना प्रभारी और बडकुही चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।
छिंदवाड़ा में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम
शव को पोस्टमार्टम के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक इसकी जांच करेंगे। प्रशासन का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत जहरीले सिरप से हुई या किसी अन्य कारण से।
ये भी पढ़ें-
कफ सिरप कांड: बच्चों को दवा लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 16 की मौत, जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा