Baba Bageshwar : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नवरात्रि के खास मौके पर मां की साधना में लीन हैं। कुटिया निर्माण करके हवन, कथा कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। चलिए तस्वीरों में देखते हैं बाबा बागेश्वर धाम में इस बीच कैसा है नजारा।
विज्ञापन
1 of 8
Baba Bageshwar Dham : सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक आयोजन, हवन करते हुए पं. धीरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर के सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) 9 दिनों तक मंदिर परिसर में कुटिया बनाकर साधना कर रहे हैं। साथ ही दोपहर में भक्तों को देवी माता की महिमा सुना रहे हैं। कथा क्रम के चौथे दिन महाराज ने कुष्मांडा माता की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कुष्मांडा माता प्रकाश की देवी हैं और इस जगत को प्रकाशित करने के लिए ही उन्होंने अवतार लिया था।
विज्ञापन
2 of 8
भक्तों के साथ बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान मंत्र का जाप
बागेश्वर महाराज कुटिया में रहकर श्री हनुमान मंत्र का जाप कर रहे हैं। सुबह उन्होंने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हवन किया। इसके बाद दोपहर में नंगे पैर तपती धूप में बालाजी और भगवान महादेव की तीन परिक्रमा की।
विज्ञापन
3 of 8
MP News : मां की कथा सुनाने के दौरान बागेश्वर बाबा
- फोटो : अमर उजाला
कथा में सुनाई कुष्मांडा माता की महिमा
महाराज ने कथा में बताया कि जब ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की तो चारों ओर अंधकार था। उन्होंने विष्णु भगवान से प्रार्थना की कि अंधेरे में संसार कैसे चलेगा। तब हरि ने योगमाया शक्ति का आह्वान करने को कहा। योगमाया के आह्वान से अष्टभुजा देवी कुष्मांडा प्रकट हुईं। माता रानी की मुस्कान से ही सारा ब्रह्मांड प्रकाशमय हो गया।
4 of 8
Navratri 2025 : नवरात्रि पर विशेष साधना के दौरान बाबा बागेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
माता के जयकारों से गूंज उठा परिसर
बाबा बागेश्वर धाम में नवरात्रि के अवसर पर पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मौजूद भक्तों ने मां की आराधना करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे वे भक्तों के बीच गंभीर मुद्रा में चल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Baba Bageshwar Dham : भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा की तैयारियों के लिए बैठक
बीती शाम बागेश्वर महाराज की उपस्थिति में दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक हुई। इसमें स्थानीय से लेकर मुख्य प्रभारी और धाम से जुड़े सभी प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
यात्रा को लेकर दी जानकारी
संपूर्ण यात्रा के प्रभारी एडवोकेट धीरेंद्र गौर ने बताया कि इस यात्रा में शिष्य मंडलों और प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए यह बैठक की गई। महाराज ने सभी को सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए।
बाबा बागेश्वर के साथ चलते हुए उनके भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
40 लोगों की टीम तैयार की गई
धीरेंद्र गौर ने कहा कि 9 दिन और 9 रातों के विश्राम के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अन्नपूर्णा व्यवस्था के लिए 40 प्रभारी, जल प्रबंधन के लिए 40 प्रभारी और स्थानीय स्तर पर भी 40 लोगों की टीम तैयार की गई है। प्रतिदिन डेढ़ लाख लोगों के दिन में और इतने ही लोगों के रात में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। महाराज का संकल्प है कि कोई भी भक्त भंडारे से वंचित न रहे। संपूर्ण भंडारे की जिम्मेदारी कपिल साहू को सौंपी गई है।
नवरात्रि पर बाबा बागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों इतने किलोमीटर तक रहेगा यात्रा का क्षेत्र
करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में 15 किमी क्षेत्र दिल्ली का, 82 किमी हरियाणा का और 53 किमी उत्तर प्रदेश का होगा। गौर ने कहा कि पिछली यात्रा में जो कमियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार दूर करने का प्रयास किया जाएगा।