फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: लापता किसान कुएं में मृत मिला, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 24 Oct 2022 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: लापता किसान कुएं में मृत मिला, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम Chhatarpur: Missing farmer found dead in well, family uproar over fear of murder, jammed on highway
विज्ञापन
1 of 3
लापता किसान का शव मिलने के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक कुएं से किसान का शव मिला है। इलाके में सनसनी फैल गई। जिस किसान का शव मिला है, वह बीते चार दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुढो गांव का है। बताया गया कि यहां रहने वाले 62 वर्षीय किसान रामस्वरूप अहिरवार चार दिन से लापता थे। धनतेरस की शाम वे घर से निकले थे। परिजनों का आरोप है कि हम उनकी तलाश कर रहे थे। भतीजे रामाधार अहिरवार ने आरोप लगाया कि पुलिस के पास भी गए पर हमारी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की गई। सोमवार को गांव के एक कुएं से उनका शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने समझाइश भी दी। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूचना पर पहुंची और शव निकालने लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव नहीं निकालने दिया। मृतक के परिजनों ने कुएं से शव निकालने से मना करते हुए रेल्वे क्रॉसिंग पर झांसी मिर्जापुर हाईवे पर पर ज़ाम लगा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सभी ने पुलिस पर समय से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी भी की। 

नौगांव तहसीलदार सुनीता साहनी और टीआई धर्मेंद्र सिंह की समझाइश के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और वे सड़क से हटे। परिजनों का मानना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच करवाई जाए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें