पीएम नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खजुराहो (छतरपुर) में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास अवसर पर संबोधित किया।
विज्ञापन
2 of 10
डाक टिकट जारी किया
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन
3 of 10
स्मारक सिक्का जारी किया
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में उनकी स्मृति में स्मारक सिक्का जारी किया।
4 of 10
नेशनल प्रोजेक्ट में प्रवाहित किया
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में केन और बेतवा नदी के पवित्र जल को प्रतीक स्वरूप परियोजना के नेशनल प्रोजेक्ट में प्रवाहित किया।
विज्ञापन
5 of 10
सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में रिमोट से देश के पहले ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है, इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन, पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया।
विज्ञापन
6 of 10
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
7 of 10
स्मृति चिन्ह भेंट किए
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए। पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जल आयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को क्रेडिट नहीं दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया। देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद थे। देश में जल शक्ति के लिए बाबा साहब आंबेडकर ने प्रयास किए।
8 of 10
नागरिकों का अभिवादन किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा, आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश के टॉप की इकॉनमी में से एक होगा। इसमें बुंदेलखंड की बड़ी भूमिका होगी। विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत बनाने में बुंदेलखंड अपनी भूमिका निभाएगा। पानी हर किसी के जीवन से जुड़ा है, इसलिए आज यह लोगों की भीड़ मुझे आशीर्वाद देने आई है।
9 of 10
वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खजुराहो आगमन पर मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास के अवसर पर संबोधित किया। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।