फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी महिला देखा क्या: सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर बोली- मैं नशे में हूं, उलझना मत...और फिर पहुंची थाने

Sun, 17 Nov 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

महिला का रात में हाइवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने देर रात में जमकर हंगामा किया और वह फिर सुबह सिविल लाइन थाने पहुंच गई और वहां ड्रामा करने लगी।
विज्ञापन
1 of 5
नशेड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

छतरपुर में शराब के नशे में महिला के सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर रात पन्ना नाके पर कलेक्टर बंगला के पास महिला ने बीच सड़क पर उपद्रव/ड्रामा किया, जिससे नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। जानकारी लगाने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाया भी पर जब नहीं मानी तो पकड़ा और थाने और अस्पताल ले गए। जहां इसने सभी के साथ अभद्रता की। इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

2 of 5
नशेड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

महिला का रात में हाइवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने देर रात में जमकर हंगामा किया और वह फिर रविवार सुबह सिविल लाइन थाने पहुंच गई और वहां ड्रामा करने लगी है।

विज्ञापन

3 of 5
नशेड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

कलेक्टर बंगला के सामने एक घंटे चले लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जिला अस्पताल में भी देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। वहीं महिला ने पहले अस्पताल में डॉक्टरों स्टॉफ से और अब बाद में थाने पहुंच कर पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है।

4 of 5
अस्पताल में नशेड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

महिला शराब के नशे की हालत में कलेक्टर बंगला के सामने सड़क पर तमाशा करती रही और गाडियों को रोककर उससे गाली-गलौज करती रही। यह महिला इस कदर नशे में थी कि उससे यह याद नहीं था कि वह कहां की है और किस तरह तमाशा कर रही है। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामा की खबर पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची, महिला उससे भी काबू नहीं आई और सड़क पर बैठकर हंगामा करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच महिला उठकर सड़क पर ऐसी चल रही थी कि पूरी सड़क उसी की हो। वहीं, जब महिला थाने की पुलिस आई और महिला को जबरन पकड़कर पुलिस (टीआई) की गाड़ी में बैठाया गया, तब कहीं जाकर सड़क का तमाशा शांत/बंद हुआ। पुलिस महिला को पकड़कर जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका चेकअप मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान भी महिला ने जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों और स्टॉफ को भारी परेशान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें