Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल वीडियो में बाबा की लग्जरी राइडिंग भक्तों का दिल जीत रही है। इसमें वो विंटेज जैसी लग्जरी कार और बुलेट राइडिंग करते हुए दिख रहे हैं।
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं, देश के आलावा अब उनके भक्त विदेश में भी मौजूद हैं। वहां भी उन्हें अपने भक्तों का काफी प्रेम मिलता है। अब बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लग्जरी राइडिंग कर रहे हैं। विंटेज कार और बुलेट की राइडिंग करते हुए देख उनके भक्त काफी खुश हैं। तस्वीरों और वीडियो ने उनको बाबा की तारीफ करने से नहीं रोक पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Baba Bageshwar
- फोटो : सोशल मीडिया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लग्जरी राइडिंग
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थिति बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने खास अंदाज और बयानों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। बीते दिन वो एक नए अंदाज में दिखें। उनका ये शौकिया अंदाज देख उनके भक्त एक दम से चौंक गए। दरअसल, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो विंटेज कार व बुलेट चलाते हुए दिख रहे हैं। एक दम से हरे भरे खेतों के बीच, वो एक अलग ही सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Baba Bageshwar Dham
- फोटो : सोशल मीडिया
विंटेज कार की राइड देख लोग बोले... अरे वाह...
इस मौके पर पंडित शास्त्री कभी विंटेज स्टाइल लग्जरी कार में नजर आए, तो कभी नारंगी वस्त्र और हेलमेट पहनकर बुलेट बाइक पर सवार होकर दौड़ लगाते दिखे। उनका यह अनोखा अंदाज कैमरों में कैद हो गया। सफेद पोशाक में कुछ भक्तों के साथ उनकी सवारी ने इस नजारे को और आकर्षक बना दिया। बाबा का यह लुक देख लोगों ने कहा... अरे वाह..।
4 of 6
Baba Bageshwar
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोग और भक्त सड़क किनारे जमा हो गए
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह किसी विशेष शूट का हिस्सा लग रहा था। कई कैमरा क्रू और गाड़ियों की मौजूदगी से अंदाजा लगाया गया कि शायद यह किसी देशभक्ति गीत का वीडियो या खास आध्यात्मिक विजुअल की शूटिंग हो सकती है। इस अनोखे रूप को देखने के लिए स्थानीय लोग और भक्त सड़क किनारे जमा हो गए।
बाबा ने अपने नए अंदाज से लोगों का खिंचा ध्यान
हरे-भरे खेत और लंबी सड़क की पृष्ठभूमि में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विंटेज कार और बुलेट राइड की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह नजारा एक बार फिर साबित करता है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न केवल आध्यात्मिक जगत में लोकप्रिय हैं, बल्कि अपने अलग अंदाज और स्टाइल से भी लोगों का ध्यान खींचने में माहिर हैं। उनके इस रूप ने बागेश्वर धाम की सादगी में आधुनिकता का तड़का लगा दिया, जिसे देखकर भक्त और ग्रामीण रोमांचित हो उठे।
बाबा ने कहा लंबी रेस के लिए समझदार आदमी चुनो
बाबा बागेश्वर ने पति-पत्नी के बिगड़ रहे रिश्तों को लेकर एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि सुंदर आदमी से ज्यादा जरूरी है, समझदार आदमी होना। सुंदर हो या न हो, यदि समझदार रहेंगे तो सफर ज्यादा लंबा होगा। समझदार नही होंगे केवल सुंदर होंगे सफर छोटा होगा। यदि लंबी रेस का घोड़ा बनाना है, तो समझदार साथी चुनो, सुंदर ही नही समझदार भी होना चाहिए। आज कल पति-पत्नी के रिश्ते बहुत कमजोर हो गए हैं।