फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Youth Games: महेश्वर के सहस्त्रधारा में होंगे कैनो स्लेलम मुकाबले, देशभर के खिलाड़ी जुटेंगे

Sat, 04 Feb 2023 06:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

खरगोन जिले के महेश्वर में छह और सात फरवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कैनो स्लेलम मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए सहस्त्रधारा में खास तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 2
खेलो इंडिया के लिए महेश्वर का सहस्त्रधारा तैयार। - फोटो : अमर उजाला
खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत छह और सात फरवरी को खरगोन जिले के महेश्वर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित प्राकृतिक सहस्त्रधारा कैनो स्लेलम ट्रैक खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तत्पर है। जल धाराएं इस खेल के रोमांच को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
महेश्वर में खेलो इंडिया के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धरमवीर सिंह ने एक दिन पहले ही तैयारियों का जायजा लिया। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों और आयोजकों की सुविधा के लिए नर्मदा किनारे से लेकर मुख्य प्लेटफार्म तक लगभग एक किमी लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाई गई है। सड़क के साथ दस से अधिक प्लेटफार्म बनाए हैं। एक वीआईपी प्लेटफार्म है, जबकि निर्णायकों के लिए अतिरिक्त प्लेटफार्म तैयार किए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर रेस्क्यू पॉइंट पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।

इस आयोजन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, स्टॉक रूम व शौचालय की विशेष सुविधा तैयार की गई है। मध्य प्रदेश में कैनो स्लेलम एवं कैनोइंग के लिए अच्छे अवसर है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता के मैनेजर बिल्किस मीर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की आरडी रितु पायिक, एडी शिवेन, अकादमी प्रशिक्षक देवेंद्र गुप्ता, कुलदीप कीर, प्रिंस परमार, चंपा मौर्य, डॉक्टर एपी सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें