फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शिवराज के बेटों की लव मैरिज! अमानत-कार्तिकेय की सगाई 17 को, कुणाल-रिद्धी की हो चुकी; कौन हैं दोनों के ससुर

Wed, 18 Sep 2024 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को होगी। करीब चार महीने पहले शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की सगाई रिद्धी जैन से हो चुकी है।  
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय मंत्री शिवराज की दोनों बहुओं के बारे में जानिए। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को होगी। वे कारोबारी की बेटी अमानत बंसल के साथ रिश्ते की शुरुआत करेंगे। करीब चार महीने पहले शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की सगाई रिद्धी जैन से हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कार्तिकेय और अमानत दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। वहीं, अमेरिका में पढ़ाई के दौरान कुणाल रिद्धी से मिले थे। दोनो में करीब दो साल तक दोस्ती रही, जिसके बाद परिवार की सहमति से इस दोस्ती को रिश्ते में बदला गया। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्रेंदीय मंत्री शिवराज के दोनों बेटे ही लव मैरिज कर रहे हैं। हालांकि, यह दोनों जोड़े शादी के बंधन में कब बंधेंगे इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।   
विज्ञापन

2 of 4
होने वाली पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ कार्तिकेय चौहान। - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं कार्तिकेय और अमानत?
कार्तिकेय चौहान पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं।  कार्तिकेय को पिता का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। 2013 से कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पिता शिवराज के लिए उन्होंने जमकर प्रचार किया था। इसकी पूरी संभावना है कि आने वाले समय में कार्तिकेय खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

वहीं, शिवराज सिंह की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक और कारोबारी अनुपम आर बंसल की बेटी हैं। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, उन्होंने मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी किया है। बताया जाता है कि अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। अमानत की मां रुचिता बंसल  'इजहार' नाम की एक संस्था चलाती है।
विज्ञापन

3 of 4
कुणाल और रिद्धी के रोका की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं कुणाल और रिद्धी?
कुणाल चौहान शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। कुणाल का राजनीति से कोई नाता नहीं है, उनका पूरा फोकस अपने कारोबार पर ही रहता है। वे मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनकी डेयरी से दूध, घी, पनीर, लस्सी, दही और पानी भी भोपाल व आसपास के जिलों में सप्लाई  किया जााता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान भी खोली थी। 

शिवराज की छोटी बहू रिद्धी जैन परिवार से आती हैं। उनके पिता संदीप जैन हैं, जो भोपाल में बड़े डॉक्टर हैं। रिद्धी के दादा इंदरमल जैन भी डॉक्टर हैं। डॉ. इंदरमल जैन का निवास भोपाल के 74 बंगले के पास निषाद कॉलोनी में है। 
अमेरिका में पढ़ाई के दौरान कुणाल और रिद्धी एक दूसरे से मिले थे। दोनों करीब दो साल से दोस्त रहे, इसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों का रोका कार्यक्रम हुआ था। शिवराज सिंह चौहान की ओर से इस कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, लेकिन जैन परिवार की ओर से रोका कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गईं, जिससे यह जानकारी सामने आ गई। 
विज्ञापन

4 of 4
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं कार्तिकेय-कुणाल के ससुर और शिवराज के समधी
शिवराज सिंह चौहान के बड़े समधी अनुपम आर बंसल देश की जानी-मानी कंपनी लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक हैं। इसके अलावा भी वे कई कारोबार से जुड़े हुए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे समधी भोपाल के बड़े डॉक्टर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें