फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्र ध्वज, झांकियों ने मन मोहा

Fri, 26 Jan 2024 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
1 of 4
भोपाल में परेड की सलामी लेते राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियां शामिल थीं।

राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर आनंद कलादगी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। राज्य स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
लाल परेड मैदान में हुए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
लाल परेड मैदान में हुए समारोह में जनजातीय संस्कृति पर केन्द्रित बुंदेलखंड का बरेदी और बधाई लोकनृत्य, निमाड़ का गणगौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी छेत्र में निवास करने वाली भील जनजाति का भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही यादव जाति का जातीय लोकनृत्य अहिराई की प्रस्तुति भी दी गई। इन नृत्यों में जनजातीय वर्ग के युवक-युवती रंगीन वेशभूषा में में छटा बिखेर रहे थे। जनजातीय वाद्य यंत्रों ने मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को अभिभूत किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
सांस्कृतिक आयोजन के दौरान बच्चों ने दी प्रस्तुति - फोटो : सोशल मीडिया
झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति, सुशासन जनभागीदारी से समग्र विकास को प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में जनभागीदारी से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्रदेश की तरक्की को दर्शाया गया था। झांकी में देश में संतरा, टमाटर, धनिया एवं लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान रहने को चित्रित किया गया था। विभाग ने जनता की सुविधा के लिए ई-नर्सरी पोर्टल भी शुरू किया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी में कृषि क्षेत्र में देश में उभरते मध्यप्रदेश को उपलब्धियों के साथ दिखाया गया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्यक्रम के दौरान झांकियां भी निकलीं। - फोटो : सोशल मीडिया
झांकी के माध्यम से ड्रोन से नेनो यूरिया के छिड़काव को सुशासन की व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी में श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा को कारीगरों एवं शिल्पकारों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की झांकी में युनेस्को में शामिल स्थलों को दर्शाया गया। अंतिम झांकी निर्वाचन की थी। इस झांकी में निर्वाचन के महत्व का प्रदर्शित किया गया था। झांकी की विषयवस्तु "वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूरी डालेंगे हम" था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें