डिंडौरी में केंद्रीय मंत्री के सामने डिंडौरी के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की विचारधारा ने किया प्रभावित
भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने के कई बड़े कारण हैं। जिस दिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कहा कि हम अयोध्या नहीं जाएंगे, मैं बहुत आहत हुआ। भाजपा के विकास और पीएम मोदी की गारंटी को लेकर विचार भी कर रहा था। जबलपुर की उन्नति के लिए डबल इंजन के साथ तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी था। मैं जिन लोगों के समर्थन से महापौर बना, उन सबका कहना था कि अपनी विचारधारा बीजेपी से मिलती है।
डिंडौरी हुई कांग्रेस मुक्त
डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते ने भाजपा की सदस्यता ली है। नगर परिषद के पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रूपाली जैन भी भाजपा में आए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत डिंडौरी की अध्यक्ष आशा धुर्वे, करंजिया जनपद की उपाध्यक्ष गीता पट्टा, डिंडौरी जनपद पंचायत सदस्य मोना हिरोंदे, शिवकुमारी नेताम, मालती तिवारी और पूर्व जनपद सदस्य गोकुल सिंह वाटिया और यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोशन पंद्राम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस पर वीडी शर्मा ने कहा कि डिंडौरी कांग्रेस मुक्त हो रही है।