फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: दूसरे चरण के मतदान में दिखा उत्साह, 104 साल की महिला, दिव्यांग भी पहुंचे वोट डालने

Fri, 01 Jul 2022 11:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान सीहोर में 104 साल की महिला तो मंदसौर में एक दिव्यांग ने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
1 of 4
सीहोर में 104 साल की महिला ने वोट डाला। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना शुरू होगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपनी गांव सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 104 वर्षीय रेशम बाई राजपूत ने भी मतदान में भाग लिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की।  
विज्ञापन

2 of 4
मध्य प्रदेश के सतना में मतदाताओं में उत्साह नजर आया। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बीच भी मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। कई मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी थी। मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
अमर पाटन में व्यवस्था कुछ इस तरह की थी कि महिलाओं ने एक साथ वोटिंग की। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना के अमरपाटन के पोलिंग क्रमांक 78 ग्राम खरमसेड़ा में कई महिलाएं एक जगह खड़ी होकर मतपत्र में ठप्पा लगा रही थी। बिना पारदर्शिता के एक साथ उन्होंने मतदाता पेटी में मतपत्र डाले। मतदाता पेटी खुले में रखी थी।   
विज्ञापन

4 of 4
मंदसौर में दिव्यांग ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर में भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया। एक दिव्यांग को भी वोटिंग करते देखा गया। ग्रामीण इलाकों में लंबी-लंबी कतारें लगी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें