फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला अधिकारियों ने संभाली सीएम की सुरक्षा, सीएम की सारथी बनी आकांक्षा शर्मा, पायलट बनी इरशाद अली

Tue, 07 Mar 2023 01:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल महिला दिवस पर होली के चलते हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे है। इसलिए मैं आज ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। मेरा मानना है कि हर दिन, हर घण्टा और हर पल बहन- बेटियों का है। उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए हमने प्रयास किए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री की वाहन चालक इरशाद अली। - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा और शासकीय कार्य की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों ने संभाली। इस दौरान सीएम की सारथी से लेकर शासकीय कार्य की पूरी जिम्मेदारी महिला आधिकारियों ने संभाली। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली महिलाओं ने - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
जनसंपर्क सहायक संचालक बिंदु सुनील और फोटोग्राफर भावना जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएम की सारथी निरीक्षक इरशाद अली बनी। वहीं, एसीपी क्राइम ब्रांच बिट्टू शर्मा ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। उप सचिव/ओएसडी प्रीति मैथिल ने शासकीय काम देखा।  वहीं, उनके कार्यक्रमों के कवरेज के लिए सहायक संचालक बिंदु सुनील और फोटाग्राफर भावना जायवाल रही। 

 
विज्ञापन

4 of 4
एसीपी बिट्टू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीएम ने कहा कि मुझे संतुष्टि है कि बहन-बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह करने की कोशिश की। चाहे लाड़ली लक्ष्मी योजना हो, प्रसूति सहायता, कन्या विवाह योजना, बेटियों की पढ़ाई हो, नगरीय निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत का आरक्षण हो, इसी दिशा में लाडली बहना योजना बड़ा कदम है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें