फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज ने पत्नी के साथ नंगे पैर की गोवर्धन परिक्रमा, बांके बिहारी के दर्शन भी किए

Sat, 11 Mar 2023 08:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार रात को पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा लगाई। इसके साथ ही वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन
1 of 3
पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करते हुए शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ग्वालियर में माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ ही मथुरा-वृंदावन पहुंच गए। उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। साथ ही नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा भी की। 


विज्ञापन

2 of 3
पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करते हुए शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
रात में ही शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ ब्रजभूमि मथुरा पहुंच गए। वहां उन्होंने नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा की। राधाकुंड से दानघाटी मंदिर तक पैदल चले। उसके बाद ई-रिक्शा में बैठकर 17 किमी की परिक्रमा पूरी की। आधी परिक्रमा रात को और आधी परिक्रमा सुबह लगाई। इसके बाद उन्होंने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। जयकारे भी लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पत्नी साधना सिंह के साथ शिवराज ने बांके बिहारी के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने ट्वीट किया कि जब से प्रीत लगी मोहन से, लोभ मोह सब छूटा मन से... ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की। भक्त वात्सल्य भगवान की कृपा सदा हम सब पर बनी रहे। राधे-राधे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें